{"_id":"6576814861909e4abf050d78","slug":"sukhbir-badal-urged-pm-modi-to-get-cotton-purchased-at-msp-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से किया आग्रह, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो कपास की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से किया आग्रह, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो कपास की खरीद
Mon, 11 Dec 2023 08:58 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Dec 2023 08:58 AM IST
सार
सुखबीर ने प्रधानमंत्री से कपास की निर्बाध और सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश देने का आग्रह करते हुए कहा कि किसानों को 6920 रुपये एमएसपी दिया जाना चाहिए, जिन्होंने अपनी फसल 6770 रुपये में सीसीआई को बेची, उन्हें बकाया भुगतान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंजाब में कपास की खरीद उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि किसानों से शिकायतें मिली हैं कि भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने पंजाब में एमएसपी घटा दिया है और बहुत कम मात्रा में कपास खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
शिअद अध्यक्ष ने कहा कि हैरानी की बात है कि लंबे रेशे वाले कपास के लिए 6920 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी देने के बजाय, सीसीआई ने गुणवत्ता में 150 रुपये की कटौती की है। किसानों को 6770 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी दे रहा है। सुखबीर ने कहा कि अबोहर हलके के किसानों को बेहद परेशानी हो रही है, क्योंकि सीसीआई थोड़ी-थोड़ी मात्रा में फसल खरीद रही है। खरीद 30 नवंबर को बंद कर दी गई थी और 7 दिसंबर को फिर से शुरू हुई। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी नौ दिसंबर को खरीद बंद कर दी गई और अब 12 दिसंबर को फिर से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
शिअद अध्यक्ष ने कहा कि खरीद बार-बार रुकने से किसानों को निजी व्यापारियों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो पांच हजार रुपये से 5200 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत पर फसल खरीद रहे हैं। राज्य में खरीदी गई लगभग 3.5 लाख क्विंटल कपास में से सीसीआई ने केवल एक लाख क्विंटल कपास खरीदी है।
विज्ञापन
सुखबीर ने प्रधानमंत्री से कपास की निर्बाध और सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश देने का आग्रह करते हुए कहा कि किसानों को 6920 रुपये एमएसपी दिया जाना चाहिए, जिन्होंने अपनी फसल 6770 रुपये में सीसीआई को बेची, उन्हें बकाया भुगतान किया जाना चाहिए।