{"_id":"cc67e5be5b6d107b25c2dfb7abfe61c3","slug":"sukhbir-badal-support-inld-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 को इनेलो के लिए वोट मांगेंगे सुखबीर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 को इनेलो के लिए वोट मांगेंगे सुखबीर बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 29 Mar 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के उप मुख्यमंत्री और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल दो अप्रैल को सिरसा, करनाल, कुरुक्षेत्र व अंबाला संसदीय क्षेत्रों में इनेलो प्रत्याशियों के समर्थन में पांच चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर उनके लिए वोट मांगेगे। इस अवसर पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी उनके साथ होंगे।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल 2 अप्रैल को सिरसा जिले के ओढ़ा कस्बे में, उसके बाद फतेहाबाद जिले के रतिया कस्बे में इनेलो प्रत्याशी चरणजीत सिंह रोड़ी के समर्थन में और उसके बाद करनाल संसदीय क्षेत्र के असंध कस्बे में जसविंदर सिंह संधू के समर्थन में चुनाव सभाओं को संबोधित करने के बाद दोपहर कुरुक्षेत्र के पेहवा कस्बे में इनेलो उम्मीदवार बलबीर सिंह सैनी के समर्थन में और शाम को अंबाला में कुसुमबाला शेरवाल के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगे।
विज्ञापन
उधर, अभय सिंह चौटाला शुक्रवार तक 35 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। वे 29 मार्च को सिरसा जिले के कालांवाली, फतेहाबाद जिले के टोहाना, हिसार जिले के नारनौंद, जींद जिले के उचाना और कैथल जिले के पुंडरी व कैथल विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन