{"_id":"1ab30e85dd81c393452c13e3bb6b159d","slug":"sukhbir-badal-controversial-statement-on-khattar-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर के कड़वे बोल अब अमित शाह के दरबार में गूंजेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर के कड़वे बोल अब अमित शाह के दरबार में गूंजेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो के मंच से खट्टर सरकार पर सुखबीर सिंह बादल के निशाना साधने के मामले की सुनवाई अब अमित शाह के दरबार में होगी। पंजाब में भाजपा और शिअद एक दूसरे के सहयोगी हैं। खट्टर सरकार की मुखालफत करने पर सुखबीर को लेकर प्रदेश भाजपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की ओर से हाईकमान तक मामला पहुंचाया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही शिअद नेताओं के साथ हाईकमान की बैठक होगी, जिसमें शिअद के साथ दोस्ती पर कोई फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
रोहतक में इनेलो की एक नवंबर की रैली में बादल ने कहा था कि हरियाणा में 11 साल से सरकार नाम की चीज नहीं हैं। यहां जो भी सीएम बने हैं, वे दिल्ली और गुड़गांव में रहना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने हरियाणा को सबसे ज्यादा कर्जदार और यहां के किसानों को सबसे अधिक परेशान बताया था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी को इसकी रिपोर्ट भेज कड़ी नाराजगी जता चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो हाईकमान ने शिअद नेताओं से बातचीत की है और जल्द ही अमित शाह के साथ उनकी बैठक भी होगी। माना जा रहा है कि बैठक में शिअद को इस तरह से विपक्षियों के मंच से किसी भी प्रदेश में भाजपा सरकार की मुखालफत नहीं करने की नसीहत दी जाए।
बादल परिवार और शिअद नेताओं से हाईकमान की बातचीत हुई है। सुखबीर बादल ने जिस तरह से हमारी सरकार की मुखालफत की, उसकी रिपोर्ट भेजी गई थी। इस पर अब राष्ट्रीय अध्यक्ष को फैसला लेना है। इसको लेकर मीटिंग की बात तो सामने आई है, लेकिन मीटिंग कब होगी, यह मेरी जानकारी में नहीं है। यह मामला एनडीए के संयोजक के सामने भी पहुंचा है।
-सुभाष बराला, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा