फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal and Bikramjit Singh Majithia arrested in Mohali try to surround Punjab CM House

मोहाली में ट्रैक्टर मार्च: पंजाब सीएम हाउस घेरने जा रहे सुखबीर-मजीठिया समेत कई अकाली गिरफ्तार

Wed, 29 Sep 2021 05:00 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 29 Sep 2021 05:00 PM IST
सार

पंजाब का सीएम हाउस घेरने जा रहे सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ कई अकाली नेता पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिए। अकाली दल की ओर से ट्रैक्टर मार्च निकालर चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम चरणजीत सिह चन्नी का घर घेरने का एलान किया गया था। सुखबीर ने आरोप लगाया कि किसानों के साथ धक्केशाही की जा रही है।
 

विज्ञापन
Sukhbir Badal and Bikramjit Singh Majithia arrested in Mohali try to surround Punjab CM House
मोहाली में ट्रैक्टर मार्च की अगुवाई करते सुखबीर बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सीएम का आवास घेरने जा रहे अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया समेत दूसरे नेताओं को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिगृहीत की जाने वाली जमीनों का किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिलाने समेत कई मांगों को लेकर अकाली दल की तरफ से बुधवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला गया था।

विज्ञापन


इस दौरान पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अगुआई में काफी संख्या में वर्कर जुटे। अकाली दल ने चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस का घेराव करने की योजना बनाई थी। लेकिन पुलिस ने वाईपीएस चौक पर रैली को संबोधित करने के बाद सभी दिग्गज नेताओं को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

यह पढ़ें: बड़ा फैसला: दो किलोवाट के डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं के बिल भरेगी चन्नी सरकार, सिद्धू को मनाएंगे परगट
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में बैठा मटौर थाने ले गई पुलिस

पंजाब पुलिस सुखबीर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा समेत सभी नेताओं को बस में बैठाकर मटौर थाने ले गई। जानकारी के मुताबिक सुबह से काफी संख्या में अकाली नेता शहर पहुंचने शुरू हो गए थे। हालांकि ट्रैक्टर रैली का समय सुबह दस बजे का था, जबकि सीनियर नेता दोपहर एक बजे तक पहुंचे। इस दौरान पहले नेताओं ने गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में माथा टेका। उसके बाद ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए। हालांकि जैसे अकाली नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, बारिश शुरू हो गई। इससे पहले नेताओं ने कहा कि किसान रोड संघर्ष कमेटी के सहयोग से यह ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए।


यह भी पढ़ें: अलग-थलग पड़े सिद्धू: कई विधायकों ने जताई नाराजगी, काका कम्बोज ने बताया विश्वासघात

किसानों से धक्केशाही बर्दाश्त नहीं

सुखबीर ने कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए एक्वायर की जाने वाली जमीनों का भाव से बाजार से कई गुना कम दिया गया है। इससे किसानों में रोष है। वर्तमान सरकार द्वारा किसानों को बाजार दर से काफी कम भुगतान करके धक्केशाही की जा रही है, जबकि भूमि का भाव लगातार बढ़ रहा है। अकाली दल की सरकार के दौरान कंडी क्षेत्र के किसानों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति प्रदान की गई थी, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार अब अलग लाइन बिछाकर कंडी क्षेत्र के किसानों की मोटरों की आपूर्ति काटकर 8 घंटे करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed