फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suhita and Aman won ITF World Tennis Tour title, Chandigarh, CLTA

सुहिता और अमन ने जीता आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर खिताब

Sat, 06 Mar 2021 07:22 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Suhita and Aman won ITF World Tennis Tour title, Chandigarh, CLTA
सीएलटीए में चल रहे आईटीएफ वर्ल्ड टूर टेनिस टूर्नामेंट के एकल वर्ग के मुकाबले में अपनी बड़ी बहन रे - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर टूर्नामेंट में शनिवार को बंगलूरू की सुहिता ने अपनी बड़ी बहन रेशमा को 6-2, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार को लड़कियों के एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में दोनों सगी बहनों के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला। वहीं, लड़काें के एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त अमन ने निशांत को 6-0, 6-4 से हराकर आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर टूर्नामेंट का खिताब जीता।
विज्ञापन

चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम सेक्टर-10 में खेले गए मुकाबले में बड़ी बहन रेशमा ने पहला सेट 6-4 से जीतकर मैच में अपनी पकड़ मजबूत की। इसके बाद छोटी बहन सुहिता ने जोरदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट 6-2, 6-4 से जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय बहनों की जोड़ी ने आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर टूर्नामेंट के डबल्स मुकाबले में बेल्जियम की हेलसन और माईथे की जोड़ी को 6-0, 6-2 से हराकर खिताब जीता था। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित टूर्नामेंट एक से 6 मार्च तक चला। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों सहित विदेशी जूनियर लड़के-लड़कियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed