{"_id":"63998364e6b9a32501567002","slug":"sugarcane-laden-tractor-trolley-overturned-in-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar News: गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग तीन घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar News: गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग तीन घंटे रहा जाम
Wed, 14 Dec 2022 01:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:36 PM IST
सार
क्रेन से ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मार्ग पर बिखरे गन्ने को दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लादा गया। इसके बाद पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटाया गया। तब तक कुरुक्षेत्र से सहारनपुर जाने वाला मार्ग बंद रहा।
विज्ञापन
Yamunanagar News
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनानगर में कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग पर जोड़ियों नाके के पास गांव ममीदी मोड पर बुधवार सुबह सात बजे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने पर मार्ग पर कोई राहगीर व वाहन चालक नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मगर हाईवे के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन घंटे ट्रैफिक जाम रहा।
विज्ञापन
क्रेन से ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मार्ग पर बिखरे गन्ने को दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लादा गया। इसके बाद पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटाया गया। तब तक कुरुक्षेत्र से सहारनपुर जाने वाला मार्ग बंद रहा और सहारनपुर से कुरुक्षेत्र जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही न होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली व गन्ना मार्ग से हटाया जा सका और यातायात सुचारू हो पाया।
विज्ञापन