पंजाब: रेल ट्रैक पर बैठे गन्ना किसान, दी चेतावनी-सरकार ने दिखाई बेरुखी तो करेंगे पंजाब बंद की कॉल
किसानों ने पहले धन्नोवाली के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद किया, उसके बाद रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में किसान और उनके समर्थक रेलवे ट्रैक पर जा बैठे। इसलिए ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर ही रोक दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Punjab | Sugarcane farmers block highway, railway track in Jalandhar, demand that state govt clears their dues
If govt doesn't hold talks with us by today evening, then we'll give Punjab Bandh call.We'll try to avoid imposing a bandh from tomorrow due to Rakhi: MS Rai,BKU-Doaba pic.twitter.com/Ca0eEAALRO— ANI (@ANI) August 21, 2021विज्ञापन
किसानों ने पहले धन्नोवाली के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद किया, उसके बाद रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में किसान और उनके समर्थक रेलवे ट्रैक पर जा बैठे। इसलिए ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। किसानों ने सड़क मार्ग से जाने वाले वाहनों और रेलमार्ग को पूरी तरह से ठप कर दिया। इस वजह से बस स्टैंड के भीतर ही बसों का जमावड़ा लग गया है।
यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। देर शाम तक लुधियाना और चंडीगढ़ के लिए बसों का संचालन सुचारू नहीं हो पाया। किसानों के प्रदर्शन के कारण सरकारी व निजी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा, क्योंकि किसानों के धरने के कारण बस यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
धरने के कारण अवरुद्ध हुए ट्रैफिक का असर कार्यालयों की हाजिरी पर भी देखने को मिला। कई सरकारी एवं निजी कार्यालयों में जालंधर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों के आवागमन का एकमात्र साधन बस ही है। बहुत सारे लोग अपने दफ्तर जाने के लिए इन बसों पर ही निर्भर है लेकिन बस सेवा के बंद हो जाने के कारण ऐसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।