फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sufi singer and bjp leader hansraj hans statement on asselmbly election candidateship

विस चुनाव लड़ने को लेकर हंसराज हंस का बड़ा ऐलान, मोदी जी होंगे हैरान

Tue, 27 Dec 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा) Updated Tue, 27 Dec 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
sufi singer and bjp leader hansraj hans statement on asselmbly election candidateship
हंसराज - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सूफी गायक व भाजपा नेता हंसराज हंस ने चौंकाने वाला ऐलान किया। जानकर पीएम मोदी भी हैरान हो जाएंगे। हंसराज हंस ने कहा कि प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की स्वच्छ व जनसेवा की राजनीति से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी के लिए कार्य करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे चुनाव नहीं लडे़ंगे और आगामी चुनावों में उत्तर प्रदेश व पंजाब में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने यह आह्वान भी किया कि स्वच्छ सोच के गायक, खिलाड़ी, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षाविद को राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल घर बैठकर राजनीतिज्ञों को कोसने से भ्रष्ट और अवसरवादी राजनीति में बदलाव संभव नहीं है।
विज्ञापन


जब अच्छी सोच के लोग राजनीति में आएंगे तो आपराधिक और भ्रष्ट लोग स्वयं राजनीति से बाहर हो जाएंगे।  हंसराज हंस ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले को सही करार देते हुए कहा कि इससे कालाबाजारी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और आम व्यक्ति को राशन, स्वास्थ्य व अन्य सरकारी सेवाओं के लिए लाइन में लगने की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला को मिली 11.26 करोड़ की सौगात

sufi singer and bjp leader hansraj hans statement on asselmbly election candidateship
हंसराज हंस
सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक असीम गोयल और राज गायक हंसराज हंस ने रविवार को अंबाला शहर विधानसभा में 11 करोड़ 26 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। विधायक असीम गोयल और राज गायक हंसराज हंस ने आज पुराना सेशन कोर्ट परिसर में भूमि पूजन करके ओल्ड दिल्ली रोड के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत की।

विधायक ने बताया कि इसके निर्माण पर 6 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे।  इसके उपरांत विधायक असीम गोयल और हंसराज हंस ने घेल खुर्द के नजदीक रेलवे लाइन के नीचे से बनने वाले अंडर ब्रिज के कार्य की शुरुआत के लिए भूमि पूजन किया। इस अंडर ब्रिज के निर्माण पर लगभग 3 करोड रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक असीम गोयल और हंसराज हंस ने सेक्टर 10 में सुरक्षा की दृष्टि मुख्य मार्गों पर लगाए गए 15 गेटों का उद्घाटन किया। इसके बाद सांसद और विधायक ने सेक्टर 8 और 9 के डिवाइडर रोड के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और लोगों को सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध होगा। सांसद रतनलाल कटारिया ने सेक्टर 8 में 21.60 लाख रुपये की लागत से बनाए गए सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया।

इसके निर्माण से सेक्टर 8 में शहर के अन्य लोगों को सामाजिक आयोजनों में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने सेक्टर 8, 9 व 10 की डिवाइडर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन भी किया और इस कार्य पर 31 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उधर, वाल्मीकि बस्ती अंबाला शहर में सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक असीम गोयल और राज गायक हंसराज हंस का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed