फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sucha Singh Langah not present in court, Wanted alert in 9 states

गुरदासपुर की अदालत में नहीं पेश हुए सुच्चा सिंह लंगाह, 9 राज्यों में वांटेड अलर्ट

Wed, 04 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Wed, 04 Oct 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
Sucha Singh Langah not present in court, Wanted alert in 9 states
SAD leader and Ex-Punjab minister Sucha Singh Langah - फोटो : File Photo
दुराचार और धोखाधड़ी केस के आरोपी पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह मंगलवार को यहां की अदालत में पेश नहीं हुए। वहीं दूसरी ओर लंगाह के खिलाफ जिला गुरदासपुर की पुलिस ने 9 राज्यों में वांटेड अलर्ट जारी कर दिया है। एसएसपी जगतार सिंह भुल्लर ने इस बात की पुष्टी भी की। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पत्र जारी कर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उतर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर पुलिस को अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया उक्त राज्यों के सभी एसएसपी, एसएचओ, सीआईए इंचार्ज को लिखा है कि अगर सुच्चा सिंह लंगाह आपके इलाके में दिखें तो उन्हें राउंड अप करे। साथ ही इसकी सूचना 97800-02601,97800-10923,01874-245396 फोन नंबरों पर दें। बता दें कि गत दिवस आरोपी लंगाह चंडीगढ़ की अदालत में आत्मसमर्पण करने गए थे। चंडीगढ़ जुडीशियल एरिया नहीं होने के कारण उन्हें वहां आत्मसमर्पण  नही करने दिया गया।
विज्ञापन


इसके चलते संभावना जताई जा रही थी कि मंगलवार को वह गुरदासपुर की अदालत में पेश होंगे। दूसरी तरफ गुरदासपुर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है, ताकि वह अदालत जाने से पहले पुलिस के हाथ लग जाए। एसएसपी ने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर भी पूरी तरह मुस्तैद है और आरोपी पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह की गिरफ्तारी के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed