फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sucha singh chhotepur makes strategy for new political start up

छोटेपुर ने शुरू की नई सियासी पार्टी बनाने की कवायद, देखिए रणनीति

Sun, 18 Sep 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Sep 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
sucha singh chhotepur makes strategy for new political start up
सुच्चा सिंह छोटेपुर का स्पेशल इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी के पूर्व सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने नई सियासी पार्टी बनाने की कवायद शुरू कर दी है। पंजाब दौरा खत्म करने के बाद उन्होंने अपने हिमायती आप के पूर्व सात जोनल कॉर्डिनेटरों के साथ बैठक की। जानकारी के मुताबिक बैठक में दूसरे पक्षों से तालमेल और बातचीत के लिए तीन मेंबरी कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन


जिसमें अमृतसर के वरिंदर बाजवा, लुधियाना के जगजीत सिंह गिल और छोटेपुर केकरीबी हरदीप सिंह किंगरा को शामिल किया गया है। यह कमेटी नवजोत सिद्धू, परगट सिंह, बैंस ब्रदर्स, सांसद डॉ. धरमवीर गांधी व हरिंदर खालसा से बातचीत करेगी। जिसकेआधार पर नई सियासी पार्टी का खाका तैयार किया जाएगा। छोटेपुर टीम की कोशिश है कि अपनी अलग सियासी पार्टी बनाने के बजाय सभी लोगों को साथ लाया जाए।
विज्ञापन


उसके बाद मिल-जुल कर नई पार्टी बनाई जाए। जिसमें सभी फ्रंट और लोग शामिल हो जाएं। अगर इस पर सहमति नहीं बनी तो गठबंधन पर विचार किया जा सकता है। कमेटी से कहा गया है कि जल्द से जल्द सभी लोगों से बातचीत की जाए। ताकि अक्तूबर के पहले सप्ताह तक पार्टी का खाका तैयार कर उसका एलान कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन और जिला स्तर पर शुरू होगा काम

sucha singh chhotepur makes strategy for new political start up
सुच्चा सिंह छोटेपुर का स्पेशल इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो
सुच्च्चा सिंह छोटेपुर की टीम ने एक तरफ समान विचारधारा वाले सभी लोगों को एक प्लेटफार्म पर लाकर नई सियासी पार्टी बनाने की योजना बनाई है। दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव को देखते हुए ग्राउंड लेवल पर काम करने की भी तैयारी कर ली है।

जिस तरह आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक ढांचा पंजाब में था, उसी तरह छोटेपुर ग्रुप भी जल्द से जल्द सारा ढांचा खड़ा करने की तैयारी में है। ताकि निचले स्तर पर जो वॉलंटियर उनके साथ हैं, वे चुनाव की तैयारी में जुट सकें।

इसके लिए पहले जोन, फिर जिला स्तर पर ढांचा खड़ा किया जाएगा। कॉर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। राज्यस्तर पर दूसरे पक्षों से बातचीत के बाद ही कमेटी गठित की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed