{"_id":"9d5f9711020c06d28fd1a3bcde7fa303","slug":"submit-property-tax-in-mohali-otherwise-showroom-will-be-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाने नहीं चलेंगे, आज शाम तक प्रॉपर्टी टैक्स भरें, नहीं तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहाने नहीं चलेंगे, आज शाम तक प्रॉपर्टी टैक्स भरें, नहीं तो...
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 21 Jul 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वाले लोगों पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। निगम ने साफ कि या है जिन लोगों को गत सप्ताह टैक्स भरने संबंधी नोटिस जारी किए गए थे। यदि वे लोग मंगलवार शाम तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाते हैं। तो निगम द्वारा बुधवार को उक्त लोगों की प्रॉपर्टी सील करने की कार्रवाई कर करेगा।
विज्ञापन
इस दौरान किसी को माफ नहीं किया जाएगा। निगम ने लोगों से सहयोग की अपील की। निगम से मिली जानकारी के मुताबिक गत सप्ताह 32 कॉमर्शियल प्रॉपर्टी धारकों को टैक्स भरने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। यह टैक्स साल-2013-2014 है। टैक्स की राशि लाखों में बनती है।
विज्ञापन
लेकिन, सोमवार को हुई मीटिंग में सामने आया कि नौ लोगों ने अपना टैक्स भर दिया है। शेष लोग अभी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अधिकारियों का कहना है टैक्स की वसूली के लिए स्थानीय निकाय विभाग से काफी सख्त आदेश हैं। इस मामले को अब हलके में नहीं लिया जा सकता है। अब सीधे ही सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तीन हजार रिहायशी मकानों को नोटिस
निगम अधिकारियों के मुताबिक अब उन्होंने टैक्स वसूली के लिए रिहायशी इलाकों में भी नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में तीन हजार मकान मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं। उन्हें तुरंत प्रॉपर्टी चुकाने के लिए कहा गया है। इसके बाद उक्त एरिया में भी सीलिंग का अभियान चलाया जाएगा।
नोटिस न मिलने का बहाना खत्म
निगम द्वारा भेजे जा रहे नोटिस न मिलने का बहाना भी अब लोग नहीं लगा पाएंगे। निगम द्वारा जिन लोगों के घर या शोरूमों पर नोटिस भेजे जाते हैं। वहां पर यदि कोई व्यक्ति नहीं मिलता है, तो निगम द्वारा उसके घर के बाहर नोटिस चिपका दिया जाता है। साथ ही पोस्टर चिपकाने की सारी प्रक्रिया की फोटोग्राफी की जाती है। ताकि कोई व्यक्ति यह न कहें कि उसे नोटिस नहीं मिला है।
नौ शोरूम ने जमा करवाया 11 लाख
निगम अधिकारियों के मुताबिक जिन 32 शोरूम मालिकों को पहले चरण में सीलिंग के लिए नोटिस जारी किए गए थे। उनमें से नौ लोगों ने निगम के खाते में पैसे जमा दिए हैं। उनसे निगम को 11 लाख रुपये की आय हुई है।