फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Subhash Barala should quit on moral grounds says Rajkumar Saini

बराला छेड़छाड़ मामला: भाजपा सांसद ने मांगा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफा

Tue, 08 Aug 2017 09:22 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Subhash Barala should quit on moral grounds says Rajkumar Saini
Rajkumar Saini
हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे द्वारा एक आईएएस अधिकारी की बेटी से कथित छेड़छाड़ के मामले में सियासत पूरी तरह से गर्मा गई है। एक तरफ इस पूरे प्रकरण से सुभाष बराला की कुर्सी खतरे में पड़ गई है तो दूसरी ओर कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने ही अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राजकुमार सैनी ने हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर राज्य के पार्टी अध्यक्ष सुभाष बराला को इस्तीफा दे देना चाहिए। 
विज्ञापन

 


हालांकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बराला का समर्थन किया है। खट्टर ने हिसार में पत्रकारों से कहा, इस मामले का सुभाष बराला से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक व्यक्ति से जुड़ा मामला है। अगर आरोप सही साबित होता है, तो यह बेहद निंदनीय है। खट्टर ने कहा, मुझे इस बारे में बताया गया। आरोपी अगर दोषी पाया गया तो उसे सजा दी जाएगी। इस मामले पर यह मेरा आधिकारिक पक्ष है। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि उन्हें चंडीगढ़ पुलिस में पूरा विश्वास है और न्याय अपना काम करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed