{"_id":"649c9e1ba913a9dbcc051c04","slug":"stunt-sitting-on-the-roof-of-moving-vehicles-in-chandigarh-video-viral-three-challaned-chandigarh-news-c-16-sml1026-176122-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चलती गाड़ियों की छत पर बैठकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चलती गाड़ियों की छत पर बैठकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
Thu, 29 Jun 2023 02:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:24 AM IST
सार
वीडियो 24 जून का बताया जा रहा है। उस दिन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चंडीगढ़ में थे और पुलिस ने यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया था। फिर भी पंजाब के युवकों ने शहर में खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा दीं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपी।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पंजाबी गीत पर टशन दिखाते हुए सरेआम यातायात नियमों का उल्लंघन कर रील बनाने और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद चंडीगढ़ यातायात पुलिस ने तीन वाहनों का चालान किया है। मामला बीते 24 जून का बताया जा रहा है।
खास बात यह है कि उस दिन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शहर में थे और पुलिस ने यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया था। फिर भी पंजाब के युवकों ने शहर में खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। अब यातायात उल्लंघन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सेक्टर-23/36 की डिवाइडिंग रोड पर दोपहर 3 से 3.30 बजे के बीच बनाई गई है। कुछ युवक मोहाली के खरड़ के पते पर पंजीकृत थार, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो गाड़ियों की छत और खिड़की पर बैठकर रैश ड्राइविंग करते हुए रेस लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पंजाबी गीत बज रहा है और उनके साथी रील बना रहे हैं। बाद में इस रील को इंस्टग्राम पर पोस्ट किया गया।
विज्ञापन
इंस्टा पर पोस्ट देखकर शहर के जागरूक नागरिकों ने यातायात पुलिस को इसकी जानकारी दी। यातायात पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की। रील में नजर आ रही गाड़ियों के नंबर के आधार पर वाहन मालिकों को समन कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। इसमें पता चला कि तीनों गाड़ियां खरड़ में पंजीकृत हैं। महिंद्रा थार गाड़ी के मालिक ने बताया कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है। उनकी गाड़ी उनके साथी मांग कर ले गए थे। मामले में ट्रैफिक पुलिस ने तीनों वाहनों का खतरनाक ड्राइविंग, लेन ड्राइविंग और चलती गाड़ी से शरीर बाहर निकालने का चालान कर दिया।
किस नियम के उल्लंघन पर कितना चालान
यातायात नियम का उल्लंघन चालान राशि
खतरनाक ड्राइविंग 1 से 5 हजार रुपये
लेन ड्राइविंग 500 रुपये
चलती गाड़ी से शरीर बाहर निकालना 500 रुपये