{"_id":"fd85b0814bbe0c7e6e17af11a6838aba","slug":"study-tour-issue-nagar-nigam-leagle-notice-to-9-mc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टडी टूर मामलाः नगर निगम ने 9 पाषर्दों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टडी टूर मामलाः नगर निगम ने 9 पाषर्दों को भेजा नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Jun 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित स्टडी टूर पर पारिवारिक मेंबरों को साथ ले जाने के मामले में नगर निगम की मेयर पूनम शर्मा, डिप्टी मेयर गुरबख्श रावत सहित 9 पार्षदों को सोमवार को नोटिस जारी कर दिया गया। इन पार्षदों को 9-9 हजार रुपये अदा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया है कि पिछले साल गए स्टडी टूर पर पार्षदों ने होटल के 9 कमरों के लिए डबल आक्यूपेंसी का प्रयोग किया है। इस कारण प्रतिदिन एक हजार रुपये खर्च बढ़ गया था। नोटिस में कहा गया है कि टूर ऑपरेटर ने कहा है कि कमरे में अतिरिक्त व्यक्ति के ठहरने से एक हजार रुपये प्रतिदिन खर्च बढ़ गया।
विज्ञापन
नोटिस में कहा गया है कि नगर निगम पार्षदों के परिवार के सदस्यों का खर्च वहन नहीं करेगा। इस लिए पार्षदों को मिलने वाले मासिक मानदेय से 9 हजार रुपये इस माह काट लिए जाएंगे। बता दें कि पिछले साल 31 अगस्त से 9 सितंबर तक स्टडी टूर चेन्नई, कोलकाता और पोर्ट ब्लेयर गया था।
विज्ञापन
इसमें कई पार्षद अपने परिवार के 13 सदस्यों को भी साथ ले गए थे। टूर में कुल 39 लोग गए थे। इस टूर पर अकाली पार्षद मलकीयत सिंह बीमार पड़ गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई थी।
हंगामा होने की उम्मीद
नोटिस से पार्षदों में रोष बढ़ गया है, ऐसे में अगली सदन की बैठक में हंगामा होने की संभावना बढ़ गई है। डिप्टी मेयर गुरबख्श रावत का कहना है कि यह 9 हजार रुपये गलत तरीके से काटे जा रहे हैं। उनका कहना है कि जब पार्षदों के परिवार के सदस्य टूर पर गए थे तो उन्होंने ब्लैंक चेक दिया था।
उस समय यह रुपये क्यों नहीं काट लिए गए। उस समय परिवार के प्रति सदस्य के लिए 30 हजार रुपये का भुगतान किया गया था। उनका कहना है कि अगर परिवार के सदस्य को टूर पर साथ ले जाने का नियम नहीं था, तो अधिकारियों ने इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी।
पिछले कार्यकाल के पार्षदों से भी की जाए रिकवरी
भाजपा पार्षद सतीश कैंथ का कहना है कि वह यह 9 हजार रुपये की राशि देने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि पिछले कार्यकाल में भी कई स्टडी टूर ऐसे गए थे, जिसमें पार्षद अपने परिवार के सदस्यों को साथ ले गए थे। उनसे भी रिकवरी की जानी चाहिए।
किसे भेजा गया नोटिस
•मेयर पूनम शर्मा
•डिप्टी मेयर गुरबख्श रावत
•भाजपा पार्षद दल के नेता अरुण सूद
•शीला देवी
•सतीश कैंथ
•बाबूलाल
•गुरचरण दास काला
•एमपी कोहली