फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students will be able to do degree from Canadian University

Chandigarh News: विद्यार्थी कनाडा विवि से कर सकेंगे डिग्री

Thu, 23 Jan 2025 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to do degree from Canadian University
माैके पर माैजूद पदा​धिकारी।
चंडीगढ़। कनाडा के फ्रेजर वैली विश्वविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से मिलकर संयुक्त डिग्री कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए दोनों विश्वविद्यालयों के बीच बुधवार को संयुक्त डिग्री कार्यक्रम के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति बनी है। यह समझौता फ्रेजर वैली विश्वविद्यालय कनाडा के प्रतिनिधिमंडल की कुलपति प्रो. रेनू विग और पीयू के अन्य अधिकारियों के साथ बुधवार को हुई बैठक में हुआ। फ्रेजर वैली विश्वविद्यालय ब्रिटिश कोलंबिया में एक प्रमुख सार्वजनिक विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन

डॉ. पीटर गेलर, निदेशक ट्रांसनेशनल एजुकेशन, डॉ. डेरिल स्मिथ, निदेशक इंटरनेशनल और तुषार गजवानी सहायक निदेशक फ्रेजर वैली विश्वविद्यालय (यूएफवी), कनाडा के प्रतिनिधिमंडल ने पीयू का दौरा किया। संयुक्त डिग्री कार्यक्रमों के बारे में कुलपति प्रो. विग, प्रो. योजना रावत, निदेशक अनुसंधान एवं विकास, प्रो. संजीव शर्मा, निदेशक आईक्यूएसी, प्रो. केवल कृष्ण, डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स पीयू के साथ बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रो. केवल कृष्ण, डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया और चर्चा शुरू की। आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. संजीव शर्मा ने पंजाब विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और ताकत पर प्रकाश डालते हुए एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया। विवि परिसर में दोहरी-संयुक्त डिग्री योजना के तहत यूएफवी के सहयोग से व्यवसाय प्रबंधन में स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट कार्यक्रम शुरू करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच दोहरी डिग्री कार्यक्रम को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूके और जापान के साथ भी पीयू का संयुक्त कार्यक्रम चल रहा :
पीयू ने पहले ही नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय, यूके और योकोहामा नेशनल यूनिवर्सिटी, जापान के साथ विभिन्न विषयों में दोहरी डिग्री कार्यक्रम शुरू किया है। मुद्रा विनिमय और सरकारी नीतियों से उत्पन्न वित्तीय जटिलताओं से बचने के लिए फ्रेजर वैली विश्वविद्यालय के साथ दोहरी डिग्री कार्यक्रम शुरू करने के लिए एक समान मॉडल अपनाया जा सकता है। तुषार ने सदस्यों को एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में एक विस्तृत मसौदा प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया। प्रो. विग और प्रो. रावत ने भारतीय छात्रों के लिए विदेशों में रोजगार के अवसरों के अपने दृष्टिकोण के साथ दोहरी-संयुक्त डिग्री कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article