हरियाणाः छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी, 22 साल बाद एमडीयू को मिलेगा नया छात्र नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 22 साल बाद कराए जा रहे छात्र संघ के अप्रत्यक्ष चुनाव को लेकर 17 अक्तूबर को एमडीयू, सुपवा समेत विभिन्न कॉलेजों में छात्र नेता चुने जाएंगे। इसके लिए सभी संस्थानों में तैयारियां पूरी करने का दावा किया गया है। हालांकि, ज्यादातर जगह सीआर ही तय नहीं हुए हैं। इसकी वजह सीआर के लिए नामांकन न आना और टॉपर का सीआर बनने से इनकार करना है।
एमडीयू के 10 हजार विद्यार्थियों को दो दशक बाद दलित नेत्री के रूप में नया नेता मिलने जा रहा है। इसके लिए विवि के टैगोर ऑडिटोरियम में चुनावी प्रक्रिया होनी है। छात्र नेता चुनने से पहले 11 सीआर के लिए मतदान होगा। दोपहर बाद प्रधान समेत अन्य कार्यकारिणी चुनी जाएगी। चुनाव के चलते सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने के लिए पुलिस से दो बटालियन मांगी गई है।
56 सीआर के लिए 10 शिक्षण संस्थानों में होंगे चुनाव
एमडीयू व सुपवा के अलावा शहर के आठ कॉलेजों में बुधवार को 56 सीआर चुनने के लिए मतदान होगा। एमडीयू में 10 व गुरुग्राम सेंटर से 15 उम्मीदवार चुने जाने हैं। शेष संस्थानों में यह आंकड़ा दहाई के अंक से नीचे है। इन संस्थानों में कुल 375 सीआर अपने दस प्रधान चुनेंगे। एमडीयू की 223 सीआर सीटों के लिए 164 सीआर ही अपना प्रधान चुनेंगे।
सीआर के लिए 9 से 12 बजे तक होगा मतदान
एमडीयू व सुपवा समेत विभिन्न कॉलेजों में 17 अक्तूबर को सुबह नौ बजे सीआर (क्लास रिप्रेंजेंटेटिव) चुनाव के लिए दोपहर 12 बजे तक मतदान होगा। इसका परिणाम दोपहर एक बजे घोषित हो गया। चुनावी तैयारियों के तहत विवि प्रशासन मतपेटियां व बैलेट पेपर मंगवा तैयार कर लिए हैं। इस चुनाव के बाद कैंपस के 10 हजार विद्यार्थियों का नेता चुना जाएगा।
तीन बजे होगा दूसरे चरण का नामांकन
स्टूडेंट यूनियन चुनाव के दूसरे चरण में पदाधिकारियों व कार्यकारी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। यह चुनाव टैगोर सभागार में होगा। दूसरे चरण के नामांकन पत्र दोपहर 3 से 4 बजे तक दाखिल होंगे। प्रत्याशियों की सूची साढ़े चार बजे जारी की जाएगी। शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज कर जाएंगी। नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति का साढ़े पांच बजे तक निपटान किया जाएगा।
शाम छह बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। मतदान शाम साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक होगा। मतगणना रात 10 बजे शुरू होगी। मतगणना के बाद देर रात चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों ने शपथ पत्र नहीं दिया है। इसलिए इन्हें अयोग्य घोषित किया गया है। -प्रो. राजकुमार, डीएसडब्ल्यू, एमडीयू
एमडीयू में चुने जाने हैं 250 सीआर
एमडीयू के प्रॉक्टर प्रो. एससी मलिक ने बताया कि विश्वविद्यालय के नौ विभागों में मतदान होगा। यहां संबंधित विभागाध्यक्ष चुनाव अधिकारी होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित विभागों में चुनाव सामग्री भिजवा दी है। चुनाव के दूसरे चरण के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी व मतगणना अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। विवि के 38 शैक्षणिक विभागों में सीआर के 223 पद हैं। सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज गुरुग्राम में सीआर के 27 पद हैं। शांतिपूर्वक चुनाव के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर जरूरी व्यवस्था की गई है।
संस्थान कुल सीआर चुनावी सीट टॉपर चुने निर्विरोध
एमडीयू 223 10 74 80
सुपवा 25 03 06 16
जाट कॉलेज 107 -- 105 --
नेकीराम शर्मा 55 09 46 09
एनएन हिंदू 28 02 10 16
वैश्य कॉलेज 23 02 11 12
गौड़ कॉलेज 21 05 10 04
वैश्य महिला 26 -- 25 01
एमकेजेके कॉलेज 31 06 02 08
रा.म. कॉलेज 55 06 19 15