फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students Union Election - 42 forms for the post of head in PU, final list will be released today

छात्रसंघ चुनाव- पीयू में प्रधान पद के लिए आए 42 फॉर्म, आज जारी होगी अंतिम सूची

Thu, 13 Oct 2022 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Students Union Election - 42 forms for the post of head in PU, final list will be released today
स्टूडेंट सेंटर पर छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी अपने प्रधान पद के उम्मीदवार हरीश गुज्जर के साथ । - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी समेत शहर के कॉलेजों में नामांकन के साथ बुधवार को छात्रसंघ चुनाव का शंखनाद हो गया। छात्र संगठनों ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर पूरे जोरशोर के साथ उनका पर्चा भरवाया। पीयू में अध्यक्ष पद के लिए 42 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। उपाध्यक्ष के लिए 34, सचिव के लिए 35 और संयुक्त सचिव के लिए 34 उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोकी। वहीं, डिपार्टमेंट रिप्रेजेंटेटिव (डीआर) पद के लिए 177 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। अब वीरवार सुबह सभी योग्य उम्मीदवारों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। उसके बाद नाम वापसी के लिए समय दिया जाएगा। नाम वापसी के बाद मैदान में डटे उम्मीदवारों की संख्या निकलकर सामने आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय पीयू में लगभग 14 छात्र संगठन चुनाव मैदान में हैं। प्रत्येक पार्टी के प्रधान के साथ उनके कवरिंग उम्मीदवारों ने भी फॉर्म भरे हैं। इस कारण फॉर्म की संख्या ज्यादा हो गई है। वीरवार को नाम वापसी के बाद संख्या सीमित रह जाएगी। उसके बाद कुछ छात्र संगठन समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ गठबंधन कर सकते हैं। फिर टेंट लगेंगे और हॉस्टल व विभागों में प्रचार शुरू होगा।
विज्ञापन

बॉक्स
डीआर की जगह भर दिया ऑफिस बीयरर्स का फॉर्म, कई नामांकन रद्द
कई विभागों के डीआर पद के उम्मीदवारों का पर्चा स्क्रूटनी के दौरान रद्द कर दिया गया। कमेटी का कहना था कि डीआर पद और ऑफिस बीयरर्स के लिए अलग-अलग फॉर्म था। उम्मीदवारों ने डीआर की जगह ऑफिस बीयरर्स का फॉर्म भर दिया। इसमें एक एनएसयूआई और एबीवीपी का उम्मीदवार भी शामिल है। वहीं कुछ उम्मीदवारों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम निकली। गलत फॉर्म जमा करने वाले ज्यादातर उम्मीदवारों का कहना था कि ऑफिस से कई बार पूछकर डीआर पद का फॉर्म लिया था। जब ऑफिस से ही गलत फॉर्म दिया गया तो हमारी क्या गलती। वहीं उपस्थिति को लेकर उम्मीदवारों का तर्क था कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले समय को भी इसमें जोड़ा जाता है। कमेटी जबरन हमारा फॉर्म रद्द कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कॉलेज चुनाव : गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा 19 नामांकन
------------------------------------------------------------------
- सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिह कॉलेज में अन्य कॉलेजों की तुलना में अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 19 नामांकन हुए। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए 25, महासचिव पद के लिए 19 और संयुक्त सचिव पद पर 14 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
- सेक्टर 10 स्थित डीएवी कालेज में अध्यक्ष पद पर अदिति सजवान, पारस परशार, पुष्पिंदर, रूबल सिंह, तरणदीप सिंह और विषु कुमार ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष के लिए चार, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए 5-5 उम्मीदवारो ने नामांकन दाखिल किया।
- सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में अध्यक्ष के लिए अनुज शर्मा, हिमांशु अरोड़ा, ईशान बलौरिया और सर्वजीत सिंह ने पर्चा भरा जबकि उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव पद के लिए 8 और संयुक्त सचिव पद के लिए 5 ने नामांकन किया।
- सेक्टर-11 स्थित पीजीजीसीजी में अध्यक्ष पर अम्बिका और श्रीष्टदीप कौर ने ताल ठोकी है। उपाध्यक्ष पद के लिए सिरमन कौर, ऋषिका कोहली और कनिका, महासचिव पद पर पीयूष चौहान और संयुक्त सचिव पद पर आंचल, प्रतिभा चौधरी, गारिमा और जयंती मल्होत्रा ने नामांकन किया।
- सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में अध्यक्ष पद के लिए ईशा मौदगिल, उपाध्यक्ष पद के लिए तरनजीत कौर, महासचिव पद के लिए सोनी और संयुक्त सचिव पद के लिए तनीषा सेठी ने नामांकन भरा।
- सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कालेज में कुल 18 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन किया।
- सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर शाहिस्त, उपाध्यक्ष पद पर अनामिका यादव और भारती शर्मा, सचिव पद पर मेष खुराना और संयुक्त सचिव पद पर मनराज कौर, प्रज्ञा खरबंदा, तान्या और ईशिता ठाकुर ने नामांकन किया।
- सेक्टर-42 स्थित पीजीजीसीजी में शीनम रावत ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा जबकि उपाध्यक्ष के लिए मुस्कान और अजिल राणा, महासचिव पद के लिए मिल्ली ने नामांकन भरा।
- सेक्टर-45 स्थित देव समाज कालेज में श्रद्धा गौर, महक, नवलीन कौर, नैन नाथ और सुनीत ने अध्यक्ष पद के लिए जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए 8, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए पांच-पांच उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।
- सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज में अध्यक्ष पद के लिए आयुष संधू, गौतम सहोता, किरात कौर, हर्ष धीमान, नितिका, विकास और लोविष ने पर्चा भरा जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए पांच, सचिव पद के लिए छह और संयुक्त सचिव पद के लिए चार ने नामांकन दाखिल किया।

सेक्टर-50 के कॉलेज में सभी के नामांकन रद्द
सेक्टर-50 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में प्रधान पद के लिए कनिष्क वर्मा, ईशा सिंह, रोबिन सिंह पुंढीर, अर्शदीप सिंह, जिया सैनी, साहिल गिला ने पर्चा भरा। वहीं, उपाध्यक्ष और महासचिव के लिए चार-चार जबकि संयुक्त सचिव के लिए दो लोगों ने पर्चा दाखिल किया। बाद में सभी उम्मीदवारों के पर्चे रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed