{"_id":"63fd16b5665ece7ba40dbc67","slug":"students-sitting-on-dharna-by-closing-the-gate-of-admin-block-demonstration-and-sloganeering-chandigarh-news-c-16-pkl1043-74086-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एडमिन ब्लॉक का गेट बंद कर धरने पर बैठे छात्र, प्रदर्शन और नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एडमिन ब्लॉक का गेट बंद कर धरने पर बैठे छात्र, प्रदर्शन और नारेबाजी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष आयुष खटकर की ओर से सीवाईएसएस की टीम और छात्रों के साथ एडमिन ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। इस दौरान सोमवार दोपहर को छात्रों ने एडमिन ब्लॉक का गेट बंद कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। छात्रों ने सेल्फ फाइनेंस कोर्स की बढ़ाई गई 7.5 प्रतिशत फीस को वापिस लेने और विभागों की कैंटीन को खोलने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने रजिस्ट्रार से मुलाकात नहीं होने तक गेट बंद करके रखा।
छात्रों ने प्रदर्शन से पहले एडमिन ब्लॉक तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने मांग की कि यूआईएलएस, आर्ट्स ब्लॉक और बीएमएस विभाग की कैंटीनों को खोला जाए। कैंटीन दो सालों से बंद पड़ी हैं, इसको लेकर छात्र बहुत बार ज्ञापन सौंप चुके हैं। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार नहीं कर रही है और आगामी सत्र में सेल्फ फाइनेंस कोर्स की 7.5 प्रतिशत बढ़ाने जा रही है, इस फैसले को वापिस लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही साउथ कैंपस में सिक्योरिटी स्टाफ की पर्याप्त संख्या में नियुक्ति, बाउंड्री की तरफ फेंसिंग लगाने के साथ मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। साउथ परिसर में स्टेशनरी की दुकानें भी खोली जाएं, जिससे छात्रों को हर छोटे अकादमिक काम के लिए सेक्टर-14 नहीं आना पड़े।
छात्रों के मुद्दे हल करने को बनाई कमेटी
रजिस्ट्रार ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात कर उनके मुद्दे जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान एसवीसी प्रो. कृष्ण कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो. जतिंदर ग्रोवर, काउंसिल प्रधान आयुष खटकर, सिक्योरिटी इंचार्ज विक्रम सिंह इत्यादि ने बैठक की। छात्रों के मुद्दों को लेकर कमेटी बना दी गई है। कमेटी की बैठक बुधवार को रखी गई है। इस दौरान छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर मुद्दे नहीं सुलझाए गए तो भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।