फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students should not face any problem in the semester examination, PU released the video

समेस्टर परीक्षा में छात्रों ने हो कोई दिक्कत, पीयू ने जारी किया वीडियो

Fri, 21 Jan 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Students should not face any problem in the semester examination, PU released the video
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। छात्रों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पीयू ने डेमो वीडियो जारी किए हैं। इसमें दिखाया गया है कि विद्यार्थी किस तरह से अपनी उत्तर पुस्तिकाएं अपलोड करेंगे। इसके अलावा वीडियो के जरिए अन्य निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

पीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं 24 जनवरी से होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं में लगभग ढाई लाख विद्यार्थी बैठेंगे। ऑनलाइन होने जा रही इस परीक्षा में छात्रों को दिक्कत न हो, इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। पीयू के परीक्षा नियंत्रक विभाग ने कहा है कि विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर नंबर डालेंगे। साथ ही पुस्तिका के एक ही साइड में आंसर लिखेंगे। इसके अलावा पासवर्ड या लॉगिन करने के लिए छात्र अपने अपने विभाग व कॉलेजों से संपर्क कर सकते हैं। रोल नंबर भी उनके जरिए मिलेंगे। प्राइवेट व यूसोल से पंजीकृत विद्यार्थी पीयू की वेबसाइट से यह जानकारी ले सकेंगे। पीयू ने कहा है कि इसके लिए हर कॉलेज में कॉल सेंटर भी बनाया गया है जहां विद्यार्थी परेशानी आए तो मदद ले सकते हैं। इस बार उत्तर पुस्तिका पीयू को भेजने की आवश्यकता नहीं है। छात्र अपने पास ही छह माह तक सुरक्षित रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed