फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students offered from PU .. ready to pay one year fee in final year, give chemistry degree

छात्रों की पीयू से पेशकश.. फाइनल ईयर में एक साल और फीस देने को तैयार, केमेस्ट्री की दें डिग्री

Tue, 02 Jun 2020 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Students offered from PU .. ready to pay one year fee in final year, give chemistry degree
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में एमएससी इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपने भविष्य को लेकर चिंतित अधिकांश छात्रों ने पीयू के सामने एक पेशकश की है। इसमें कहा है कि फाइनल ईयर के विद्यार्थी एक साल पीयू को पढ़ाई के लिए और दे सकते हैं। उन्हें केमेस्ट्री का पाठ्यक्रम पढ़ाकर रसायन विज्ञान विभाग की डिग्री दें। ड्यूल डिग्री को मान्यता पहले ही यूजीसी की ओर से दी जा चुकी है। छात्र पीयू को फीस देने के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन

बता दें पीयू के कैमिकल इंजीनियरिंग विभाग से एमएससी इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री कोर्स का संचालन हो रहा है। छात्रों के मुताबिक अधिकांश कोर्स में कैमिकल इंजीनियरिंग का ही पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है। इस कारण उनकी डिग्री केमेस्ट्री के समकक्ष नहीं मानी जा रही। सरकारी सेवाओं में वह नौकरी के लिए अप्लाई नहीं कर कर पा रहे हैं। इन विद्यार्थियों के सपोर्ट में एलुमनी भी आ गए हैं, जिन्होंने पीयू प्रशासन को मेल भेजे हैं। पीयू इस दिशा में अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाया है जबकि इन छात्रों की रातों की नींद खराब हो रही है। वह तनाव में हैं।
विज्ञापन

फाइनल ईयर के छात्रों का कहना है कि केमेस्ट्री विभाग से उन्हें पढ़ाया जाए, वह एक साल पीयू को और देने को तैयार हैं। साथ ही फीस भी देंगे, क्योंकि उन्हें भविष्य बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed