{"_id":"64af6adc4b6b8b814f037c89","slug":"students-of-government-schools-of-punjab-will-witness-launch-of-chandrayaan-3-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के साक्षी बनेंगे पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्र, 40 बच्चे श्रीहरिकोटा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के साक्षी बनेंगे पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्र, 40 बच्चे श्रीहरिकोटा रवाना
Thu, 13 Jul 2023 08:45 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 13 Jul 2023 08:45 AM IST
सार
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने बताया कि दल में पंजाब के 23 जिलों के छात्र शामिल हैं। यह वहां पर 3 दिन तक रुकेंगे। साथ ही श्रीहरिकोटा में होने वाली अंतरिक्ष स्टडी के बारे में जानेंगे। छात्रों के लिए भी यह एक नया अनुभव होगा।
विज्ञापन
श्रीहरिकोटा रवाना होते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो शुक्रवार को श्री हरिकोटा से चद्रयान-3 का प्रक्षेपण करेगी। दोपहर 2.35 बजे पर यान चंद्रमा को छूने के लिए उड़ेगा। इस पल के साक्षी पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 40 विद्यार्थी भी बनेंगे। ये विद्यार्थी इस समागम में शामिल होने के लिए मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि ये विद्यार्थी तीन दिन तक वहां पर रहेंगे। साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों व रहस्यों के बारे में जानेंगे। उन्होंने वहां गए सभी विद्यार्थियों को इस पल के लिए बधाई दी है। शिक्षा विभाग ने 23 जिलों के 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस से विद्यार्थियों को वहां पर भेजा है। इसके साथ ही उनके शिक्षक भी गए हैं। यह पल काफी ऐतिहासिक रहने वाला है।
विज्ञापन
विद्यार्थी भी इस चीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बारे में कॅरिअर काउंसिलर एवं मैनेजमेंट गुरु गिरीश आनंद का कहना है कि विद्यार्थियों के लिए यह पल काफी अहम रहेगा क्योंकि जब वे कोई चीज अपनी आंखों के सामने देखते हैं तो वे उसे हमेशा याद रखते हैं। बच्चों को इस समारोह में भेजना एक ऐतिहासिक पल है।
विज्ञापन