फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students march in support of Sonam Wangchuk; demand environmental conservation for Ladakh.

Chandigarh News: सोनम वांगचुक के समर्थन में विद्यार्थियों का मार्च, लद्दाख के पर्यावरण संरक्षण की उठाई मांग

Mon, 20 Jul 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Students march in support of Sonam Wangchuk; demand environmental conservation for Ladakh.
चंडीगढ़। लद्दाख के पर्यावरण और लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर रविवार को युवाओं ने सुखना लेक से सेक्टर-17 प्लाजा तक पैदल मार्च निकाला। इस मार्च के जरिए छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई और सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
विज्ञापन



मार्च में शामिल छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और हिमालयी क्षेत्र को बचाने के समर्थन में नारे लगाए। उनका कहना था कि लद्दाख का नाजुक पर्यावरण बचाना पूरे देश की जिम्मेदारी है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन




छात्र प्रतिनिधियों अर्जुन सैनी, आलिम और कृष ने कहा कि यह किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए किया गया अभियान है। उन्होंने सरकार से लद्दाख के लोगों की चिंताओं पर बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




मार्च का समापन सेक्टर-17 प्लाजा में हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed