फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students filed DDR against police and Chief Security Officer

Chandigarh News: विद्यार्थियों ने पुलिस और चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के खिलाफ दर्ज करवाई डीडीआर

Sat, 16 Nov 2024 04:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Students filed DDR against police and Chief Security Officer
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट चुनाव को लेकर धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने पुलिस और चीफ सिक्योरिटी के खिलाफ डीडीआर दर्ज करवाई है। डीडीआर उन्हीं 14 छात्रों ने दर्ज करवाई है, जिनके खिलाफ चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बाधा डालने के लिए एफआईआर दर्ज करवाई है। छात्रों ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि बुधवार को लाठीचार्ज के दौरान महिला सुरक्षाकर्मी की गैरमौजूदगी में लड़कियों के साथ पुलिस की ओर से बदसलूकी की गई। साथ ही डीएसपी गुरमुख के गोलियां चलाने की धमकी को शिकायत में शामिल किया।
विज्ञापन

छात्रों ने विक्रम पर आरोप लगाया कि उनके शांतिपूर्ण धरने के दौरान उन्होंने ही लाठियां बरसाना शुरू किया, जिस कारण भगदड़ मच गई। कुलपति कार्यालय के बाहर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान छात्रों ने उनपर हुई लाठीचार्ज की तस्वीरों को दर्शाया। छात्रों ने स्पष्ट किया कि वह मुख्यमंत्री के वीआईपी मूवमेंट में खलल नहीं दे रहे थे बल्कि कार्यक्रम में उपस्थित कुलपति का घेराव करने के लिए आ रहे थे लेकिन उन्हें बैरिकेडिंग से पहले ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article