फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students dressed in Himachali dress, show Naati and folk dances scattered

हिमाचली रंग में रंगे विद्यार्थी, नाटी और लोकनृत्य ने बिखेरी छटा

Thu, 05 Mar 2020 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Students dressed in Himachali dress, show Naati and folk dances scattered
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट बुधवार को हिमाचली रंग में रंगे नजर आए। मौका था पीयू वार्षिक उत्सव ‘साइट्रोन’ के दूसरे दिन ‘हिमोत्सव’ नाम से इंवेट के आयोजन का। इस दौरान ज्यादातर विद्यार्थी हॉल में हिमाचली टोपी और लोक पहरावे में नजर आए। कार्यक्रम के दौरान हिमाचली नाटी, लोकगीत, फैशन शो, डिबेट, ओपन माइक आदि की विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुति दी गई। हॉल में मौजूद स्टूडेंट्स ने भी प्रतिभागियों के साथ हिमाचली नृत्य किया।
विज्ञापन

बीट बॉक्सर आशीष अपने मुंह से हैलीकॉप्टर, हार्ट बीट, पानी की बूंद आदि की साउंड निकाल स्टूडेंट्स को आकर्षित किया। रात को दस बजे सर्वज्ञ बैंड परफॉर्मेंस के साथ दूसरे दिन के कार्यक्रमों का समापन हुआ। स्टूडेंट काउंसिल के ज्वॉइंट सेक्रेटरी मनप्रीत माहल की ओर से ‘साइट्रोन’ के दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। सुबह की प्रतियोगिताओं की शुरूआत गांधी भवन में डिबेट से की गई। इसकेबाद लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित ओपन माइक ‘लफ्ज’ में विद्यार्थियों ने अपने विचार पेश किए। वहीं ाथ ही स्टूडेंट सेंटर पर क्विज, स्पैल बी, फुटसल, टंग ट्विस्टर्स आदि प्रतियोगिताओं में पीयू के विद्यार्थियों ने अपने हुनर को पेश किया। स्पोर्ट्स में टेबल टेनिस और चैस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इनका फाइनल राउंड वीरवार को करवाया जाएगा। शाम के समय ‘हिमोत्सव’ में हिमाचली नाटी और फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैशन शो के दौरान जज की भूमिका एनएसयूआई की नेशनल मीडिया की सदस्य सीया मीनोचा ने निभाई। इस मौके पर मुख्यातिथि मंडी के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. इमैनुअल नाहर मौजूद रहे। उनके साथ काउंसिल प्रेजीडेंट चेतन चौधरी, ज्वॉइंट सेक्रेटरी मनप्रीत माहल, वाइस प्रेजीडेंट राहुल कुमार, प्रोफसर्स और स्टूडेंट्स मौजूद थे।
विज्ञापन

आज सतिंदर सरताज स्टूडेंट्स से होंगे रूबरू
पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक डॉ. सतिंदर सरताज स्टूडेंट्स के साथ लाइव बातचीत करेंगे। इस दौरान स्टूडेंट्स सरताज से सवाल-जवाब भी कर सकेंगे। इसके अलावा पोस्टर मेंकिंग, क्विज, बोटल फिलिपिंग, पोएट्री, टग ऑफ वॉर, फैशन शो इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। शाम को साढ़े 6 बजे के बाद पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर की तरफ से परफॉर्मेंस दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed