फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students did not put on masks, police accused of assault and indecent behavior

छात्रों ने नहीं लगाया था मास्क, पुलिस पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप

Wed, 24 Mar 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Students did not put on masks, police accused of assault and indecent behavior
चंडीगढ़। सेक्टर-15 मार्केट में बिना मास्क लगाए पंजाब यूनिवर्सिटी के दो छात्रों को पुलिस ने पकड़ लिया। छात्रों का आरोप है कि धक्का मारते हुए उन्हें पुलिस बीट बॉक्स तक ले जाया गया। विरोध किया तो तीन पुलिसकर्मियों ने उनसे हाथापाई कर अभद्र व्यवहार किया। मामले में छात्रों ने सेक्टर-11 थाने में शिकायत देकर छात्रों ने इंसाफ की गुहार लगाई है। छात्रों का कहना है कि अगर थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह एसएसपी को इसकी शिकायत देंगे।
विज्ञापन

मामला मंगलवार शाम करीब पांच बजे का है। पीयू से पीएचडी कर रहे अजीत कुमार ने बताया कि वह बी-टेक की पढ़ाई कर रहे दोस्त प्रियांशु कुमार के साथ सेक्टर-15 की मार्केट में खाना खाने आए थे। इस दौरान पुलिस टीम ने दोनों को बिना मास्क के पकड़ लिया। चालान का जुर्माना एक हजार रुपये था, पहले तो विनती की गई उनसे गलती हो गई, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद उन्हें सेक्टर-15 के बीट बॉक्स में धक्का मारकर ले जाया गया। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों पुलिसकर्मियों ने हाथापाई की है। जिसकी उन्होंने लिखित में तीनों पुलिसकर्मियों की थाने में शिकायत दी है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed