{"_id":"623ed7865930677b7569eea2","slug":"students-clash-with-each-other-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: पुलिस लाइन के सामने स्कूली छात्रों में खूनी झड़प, एक का सिर फूटा, कई के कपड़े फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: पुलिस लाइन के सामने स्कूली छात्रों में खूनी झड़प, एक का सिर फूटा, कई के कपड़े फटे
Sat, 26 Mar 2022 02:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 26 Mar 2022 02:40 PM IST
सार
लोगों ने बीच-बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
चंडीगढ़ में सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन स्थित गेट नंबर तीन के सामने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्कूली छात्रों के बीच खूनी झड़प हो गई। मारपीट में एक छत्र का सिर फूट गया जबकि कुछ के कपड़े फटे हैं। मारपीट की घटना बापूधाम पुलिस चौकी के सामने हुई है। छात्र स्कूल के बाहर ही भिड़ गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
वीडियो में स्कूल की वर्दी के अलावा बाहर के बच्चे भी मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बापूधाम पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक रोहताश यादव ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद किसी बात को लेकर छात्रों का आपस में झगड़ा हो गया था। किसी भी तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। बच्चों के परिजनों को बुलाकर और समझाकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले छात्रों की पहले किसी बात को लेकर स्कूल के अंदर मारपीट हुई। इसके बाद स्कूल की छुट्टी होने पर छात्र स्कूल के बाहर मारपीट करने लगे। लोगों ने बीच-बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन