फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students clash with each other in Chandigarh

चंडीगढ़: पुलिस लाइन के सामने स्कूली छात्रों में खूनी झड़प, एक का सिर फूटा, कई के कपड़े फटे

Sat, 26 Mar 2022 02:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Mar 2022 02:40 PM IST
सार

लोगों ने बीच-बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर गई। 

विज्ञापन
Students clash with each other in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ में सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन स्थित गेट नंबर तीन के सामने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्कूली छात्रों के बीच खूनी झड़प हो गई। मारपीट में एक छत्र का सिर फूट गया जबकि कुछ के कपड़े फटे हैं। मारपीट की घटना बापूधाम पुलिस चौकी के सामने हुई है। छात्र स्कूल के बाहर ही भिड़ गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन


वीडियो में स्कूल की वर्दी के अलावा बाहर के बच्चे भी मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बापूधाम पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक रोहताश यादव ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद किसी बात को लेकर छात्रों का आपस में झगड़ा हो गया था। किसी भी तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। बच्चों के परिजनों को बुलाकर और समझाकर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले छात्रों की पहले किसी बात को लेकर स्कूल के अंदर मारपीट हुई। इसके बाद स्कूल की छुट्टी होने पर छात्र स्कूल के बाहर मारपीट करने लगे। लोगों ने बीच-बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed