फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students are not wearing masks in hostels

पीयू के छात्रावासों में क्या कर रहे हैं विद्यार्थी.. जानिए

Mon, 01 Mar 2021 02:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Students are not wearing masks in hostels
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रावासों में कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी मास्क नहीं लगा रहे हैं। इसको लेकर पीयू प्रशासन सख्त हो गया है। सभी वार्डन को आदेश जारी किए हैं कि कोरोना के गाइडलाइन का पालन करवाएं और मास्क न लगाने वाले विद्यार्थियों पर कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन

पीयू के छात्रावासों में शोधार्थियों के अलावा कुछ विभागों के परास्नातक के विद्यार्थी भी आ रहे हैं। लगातार छात्रावासों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। बताया जाता है कि तमाम विद्यार्थी मास्क नहीं लगा रहे हैं। दिनभर बिना मास्क लगाए कैंपस में घूम रहे हैं। सेक्टर- 14 की मार्केट के बाहर बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो रहे हैं। बिना मास्क लगाए वहां भीड़ जुट रही है। इससे लोगों को भी परेशानी हो रही है। इसके अलावा छात्रावासों के बाहर शाम को भी विद्यार्थी एकत्रित होते हैं। वहां भी उनके चेहरों पर मास्क नहीं दिखते। इसी को ध्यान में रखकर पीयू ने सख्त रुख अपनाया है। वार्डनों से कहा है कि वे इस पर ध्यान दें और नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाएं। मालूम हो कि इसी सप्ताह में एक छात्र में कोरोना पॉजिटिव होने की खबर भी आई थी। उसके बाद पीयू के अधिकारी और सचेत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed