{"_id":"637f9023562013166369deba","slug":"students-appealed-to-the-high-court-for-the-demand-of-admission-in-11th","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 11वीं में प्रवेश की मांग, छात्रों ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 11वीं में प्रवेश की मांग, छात्रों ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार
Thu, 24 Nov 2022 09:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:11 PM IST
सार
याचिका 18 नवंबर को दाखिल की गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से इस पर सुनवाई नहीं हो सकी। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर अब 29 नवंबर को सुनवाई तय की है।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10वीं कक्षा में कंपार्टमेंट का परिणाम देरी से आने के चलते अगस्त में 11वीं में प्रवेश के लिए पंजीकरण न करवा पाने वाले छात्रों ने अब राहत के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। याचिका में केंद्र सरकार, यूटी प्रशासन व सीबीएसई को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन
याचिका दाखिल करते हुए कृतिका भट्ट समेत 29 विद्यार्थियों ने एडवोकेट राज किशोर के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि सीबीएसई ने 10 वीं की परीक्षा का परिणाम 22 जुलाई को जारी किया था। इसके बाद चंडीगढ़ के स्कूलों में 11 वीं कक्षा में प्रवेश के लिए अगस्त में पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ की गई। जिन छात्रों की 10वीं में कंपार्टमेंट थी और उन्होंने परीक्षा दी थी उनका परिणाम नौ सितंबर को जारी किया गया। तब तक पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी थी।
विज्ञापन
याचिकाकर्ताओं ने शिक्षा विभाग को मांगपत्र सौंप 11वीं में प्रवेश की अनुमति मांगी लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई। याची ने कहा कि परीक्षा परिणाम देरी से आने में उनकी गलती नहीं है ऐसे में उन्हें 11वीं में प्रवेश की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
11वीं में प्रवेश के लिए तीसरी व अंतिम काउंसिल 22 नवंबर को थी। याचिका 18 नवंबर को दाखिल की गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से इस पर सुनवाई नहीं हो सकी। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर अब 29 नवंबर को सुनवाई तय की है।