{"_id":"5ea1f1af8ebc3e904f438894","slug":"student-union-election-likely-to-postpone-in-pu-chandigarh-news-pkl373223013","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः लॉकडाउन और कर्फ्यू ज्यादा लंबा चला तो पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव टलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः लॉकडाउन और कर्फ्यू ज्यादा लंबा चला तो पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव टलने के आसार
Fri, 24 Apr 2020 01:37 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि कोरोना का प्रकोप लंबा चला तो इस बार पंजाब विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव होने की उम्मीद कम हो जाएगी। क्योंकि अगस्त-सितंबर तक पंजाब विश्वविद्यालय एडमिशन की प्रक्रिया ही पूरा करेगा। यदि सितंबर में पढ़ाई शुरू होगी तो नवंबर में जाकर चुनाव का प्लान बनेगा, जो कि छात्र संगठनों को मंजूर नहीं है। सूत्रों का कहना है कि नवंबर के बाद पांच माह ही बचेंगे, जिसके तहत चुने जाने वाले छात्र नेता काम करेंगे। यह कार्यकाल बहुत कम होगा। ऐसे में चुनाव टाले जा सकते हैं।
कोरोना के कारण पीयू का सभी कार्य प्रभावित चल रहा है। कोरोना कम खत्म होगा और लॉकडाउन खुलेगा भी या नहीं, अभी इस पर संशय बरकरार है। इसके कारण कोई भी पूरी तरह निर्णय लेने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। पीयू के सामने लॉकडाउन खुलने के बाद कक्षाएं लगाने, परीक्षा कराने, रिजल्ट जारी करने, नए सेशन के प्रवेश करने समेत कई चुनौतियां हैं। छात्रसंघ चुनाव हर साल की प्रक्रिया है, लेकिन एग्जाम आदि से बढ़कर नहीं है।
सूत्रों का कहना है कि पीयू हर चीज की प्लानिंग कर रहा है, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। उधर, कुछ छात्र नेताओं ने भी कहा है कि छात्रसंघ चुनाव हो या नहीं, यह बाद की बात है। साथ ही यह जरूरी भी नहीं है या फिर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल एग्जाम की टेंशन विद्यार्थियों को सता रही है।