{"_id":"60d8e4df8ebc3e3567496496","slug":"student-preparing-for-upsc-commits-suicide-chandigarh-news-pkl418174174","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 38 स्थित पीजी में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मूलरूप से शिमला निवासी विक्रांत शर्मा (22) के रूप में हुई है। पुलिस को शुरुआती जांच में घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की बात लिखी है। सेक्टर- 39 थाना पुलिस परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। विक्रांत के पिता हिमाचल पुलिस में कार्यरत हैं।
पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर- 38 स्थित मकान पीजी में युवक ने फंदा लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे फंदे से उतार जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक का नाम विक्रांत शर्मा है और वह पिछले करीब तीन महीने पहले चंडीगढ़ में यूपीएससी की तैयारी करने आया था। शनिवार शाम जब पीजी के केयर टेकर ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद पता चला कि विक्रांत पंखे पर लटका है। वहीं, पुलिस को मौके से एक सुसाइट नोट बरामद किया है। इस नोट में लिखा है कि वह मानसिक तौर से परेशान चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने इस सुसाइइ नोट की हेड राइटिंग की उसकी पिता से पहचान करवाई। वहीं, जांच में यह भी सामने आया कि विक्रांत ने फंदा लगाने से पहले अपना मोबाइल को फॉर्मेट कर दिया था, ऐसे में पुलिस को उस मोबाइल में कोई खास अहम सुराग नहीं मिला है। वहीं, पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने बताया कि विक्रांत पढ़ाई में काफी तेज था, उसने ऐसा क्यों किया इसके बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।