{"_id":"66d586388f3422a0070c39f6","slug":"student-organisations-displayed-strength-in-uiet-in-panjab-university-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"PU Student Election: छात्र संगठनों ने किया शक्ति प्रदर्शन, यूआईईटी ब्लॉक 2 के पास डटे सोई, NSUI-CYSS के समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PU Student Election: छात्र संगठनों ने किया शक्ति प्रदर्शन, यूआईईटी ब्लॉक 2 के पास डटे सोई, NSUI-CYSS के समर्थक
Mon, 02 Sep 2024 03:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:05 PM IST
सार
पंजाब यूनिवर्सिटी में पांच सितंबर को छात्र संघ चुनाव है। उसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। ऐसे में इन दिनों पीयू में चुनावी माहाैल गरमाया हुआ है।
विज्ञापन
पीयू में छात्र संगठनों का शक्ति प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में सबसे अधिक वोटर वाले विभाग यूआईईटी में छात्र संगठनों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। पहले सीवाईएसएस के छात्रों ने अपने उम्मीदवार को कंधे पर उठा कर नारे लगाने शुरू किए। इसके बाद सोई भी मैदान में उतरी और अपने अध्यक्ष पद उम्मीदवार तरुण सिद्धू के नारे लगाए। दोनों के बीच फिर एनएसयूआई ने एंट्री मारी और पोस्टर उड़ाते हुए पैनल का प्रचार किया।
परिसर में एक ओर सीवाईएसएस, दूसरी तरफ सोई और तीसरी तरफ एनएसयूआई के नारे लगे। छात्र यहीं तक सीमित नहीं रहे। सीवाईएसएस ने कैंटीन की छत से प्रचार किया तो सोई ने यूआईईटी बिल्डिंग से। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों संगठनों के छात्रों को नीचे उतरने की अपील की। सभी संगठनों के नारों और पोस्टरों से माहौल शांत हुआ तो एबीवीपी ने शक्ति प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा प्रिंटेड पोस्टरों और स्टीकर का प्रयोग किया गया। यूआईईटी के बाद छात्र संगठन हॉस्टलों में प्रचार करने के लिए जाएंगे।