फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student fall from 3rd floor of school building, injured

स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरा नौवीं का छात्र

Tue, 01 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा,चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
student fall from 3rd floor of school building, injured

मनीमाजरा में

विज्ञापन
विकासनगर स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नौवीं कक्षा का छात्र जतिन (16) सोमवार को स्कूल की तीसरी मंजिल की छत से गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसके दोनों पैरों पर फैक्चर है।

फिलहाल जतिन का जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। घटना सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे की है। जब जतिन स्कूल में आधी छुट्टी के समय तीसरी मंजिल की छत पर जाकर बाउंड्रीवॉल पर बैठकर खाना खा रहा था। जतिन के गिरते ही अध्यापक उसे तुरंत गाड़ी में डालकर सेक्टर-32 के अस्पताल ले गए।

जतिन के पिता सूरजपाल ने बताया कि तीसरी मंजिल से सीधा पैरों के भार गिरने के कारण जतिन के दोनों पैराें की हड्डियां टूट गईं हैं। इसके साथ उसकी कमर की हड्डी में भी काफी खिंचाव आ गया है। सूरजपाल के अनुसार जतिन ने उन्हें बताया कि वह दीवार पर बैठकर खाना खा रहा था। अचानक चक्कर आने से वह गिर गया। जतिन का पूरा इलाज अध्यापकों ने ही करवाया और शाम तक अस्पताल में ही रहे।

मौलीजागरां पुलिस ने जतिन और उसके पिता के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल इंदुदत्ता का कहना वह सोमवार को स्कूल में नहीं थी। मंगलवार को वह पूरे मामले की जांच करेंगी। उनका कहना कि बच्चा तीसरी मंजिल पर गया कैसे? क्योंकि ऊपर जाने वाली सीढ़ियों पर जाली का दरवाजा लगा है और उस पर भी ताला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed