{"_id":"5fe25e318ebc3e3fc5667845","slug":"student-dies-due-to-collision-with-mini-truck-chandigarh-news-pkl3981272119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक की टक्कर से पांचवीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक की टक्कर से पांचवीं के छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मलोया कॉलोनी में मिनी ट्रक की टक्कर से एक पांचवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्र घर के बाहर साइकिल रिक्शा चला रहा था। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी अर्पण (11) के रूप में हुई है। मलोया थाना पुलिस ने 304/ए (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्जकर स्मॉल फ्लैट निवासी रमेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे का है। मलोया कॉलोनी निवासी अर्पण अपने माता-पिता के साथ रहता था। मंगलवार दोपहर वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान अर्पण घर के पास खड़े एक साइकिल रिक्शा को चलाने लगा। तभी वहां से गुजर रहे एक मिनी ट्रक (स्वराज माजदा) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह खून से लथपथ हो गया। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अर्पण को फौरन जीएमएसएच 16 ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने घटनास्थल पर परिजनों और आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।