फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student died in accident when Traveling on the roof of bus

बस की छत पर सफर कर रहे 3 छात्रों के सिर अंडर ब्रिज से टकराए, एक की मौत

Thu, 14 Nov 2019 10:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Nov 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Student died in accident when Traveling on the roof of bus
प्रतीकात्मक तस्वीर

निजी बस की छत पर यात्रा कर रहे तीन युवकों के सिर बिचपड़ी-महमूदपुर रोड स्थित रेलवे के अंडर ब्रिज (आरयूबी) पर लगे हाइट गार्डर व पुल से टकरा गए। हादसे में गोहाना कोचिंग सेंटर में आ रहे छात्र की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


घायल विद्यार्थियों को उपचार के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


गांव गंगेसर निवासी अरुण (21) बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद गोहाना शहर में कोचिंग लेने आता था। गांव बिचपड़ी निवासी सूरज (20) व अंकित (27) भी गोहाना शहर में पढ़ते हैं। बुधवार सुबह तीनों युवक सफीदों-गोहाना रूट पर चलने वाली एक निजी बस से गोहाना आ रहे थे। तीनों विद्यार्थी अपने-अपने गांवों से बस में सवार हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी के सामने लगने वाले जाम से बचने के लिए बस को बिचपड़ी से महमूदपुर संपर्क मार्ग के रूट से ले गया। दोनों गांवों के बीच सोनीपत-गोहाना-जींद रेल मार्ग का अंडर-पास बना हुआ है। इस अंडर-पास के दोनों तरफ हाईट गार्डर लगे हुए हैं, ताकि ऊंचे वाहन यहां से गुजर न सकें।

कई विद्यार्थी बस की छत पर बैठे हुए थे। अरुण, सूरज व अंकित ने बस के पिछले हिस्से की तरफ मुंह कर रखा था जबकि छत पर बैठे अन्य युवकों ने सामने की तरफ चेहरा कर रखा था। जब बस आरयूबी के पास पहुंची तो बस की छत पर सवार अन्य युवक लेट गए और इन तीनों को गार्डर आने का पता नहीं लग पाया। 

तीनों छात्र आरयूबी के पास लगे हाईट गार्डर से टकरा गए। अरुण के सिर में गार्डर लगा और उसकी कमर में भी काफी चोटें आईं। सूरज व अंकित को भी काफी चोटें आईं। तीनों युवकों को उपचार के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। 

सूरज व अंकित को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद सदर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। बाद में रेलवे पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच के बाद मामला सिटी थाना क्षेत्र का मिला। जिस पर सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अरुण के परिजनों के बयान पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

जाम से बचने को दूसरे मार्ग पर बस ले गया चालक 
इस रूट की बस गोहाना की अनाज मंडी के सामने से जाती है। जहां जाम लगा है। चालक ने जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी के सामने लगने वाले जाम से बचने के लिए बस को बिचपड़ी से महमूदपुर संपर्क मार्ग के रूट से ले गया। दोनों गांवों के बीच सोनीपत-गोहाना-जींद रेल मार्ग का अंडर-पास बना हुआ है। जहां हादसा हो गया। 

बस के अंडरब्रिज के नीचे से निकलने के दौरान तीन छात्र गार्डर से टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई और दो घायल है। मामले में बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिपाल सिंह, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed