फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student Council Elections 2019 in Chandigarh Colleges

चंडीगढ़ में छात्र संघ चुनाव, सभी 12 कॉलेजों के परिणाम घोषित, जानिए कहां किसके सिर सजा 'ताज'

Fri, 06 Sep 2019 03:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 06 Sep 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Student Council Elections 2019 in Chandigarh Colleges
मतदान के लिए लाइन में लगे विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

इंतजार की घड़ी खत्म.. शहर के 12 कॉलेजों में 48 हजार स्टूडेंट्स ने शुक्रवार को 132 छात्र नेताओं के भाग्य का फैसला कर दिया। इनमें से 12 प्रेसिडेंट, 11 वाइस प्रेसिडेंट, 12 सेक्रेटरी और 11 ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए चुने गए। चुनाव परिणाम आने के बाद सभी कॉलेजों के बाहर छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। कई जगह छात्र आमने-सामने भी आ गए तो कहीं स्टूडेंट्स ने नियम-कानूनों को ताक पर रखकर शहर में कार रैली निकाली। एसजीजीएस-26 के बाहर छात्रों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी उठानी पड़ी तो एसडी कॉलेज के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात करने पड़े। बीते 15 दिनों से शहर में छात्रसंघ चुनावों का मचा शोर, नतीजे जारी होने के बाद अब शांत हो गया है। 

विज्ञापन


पीजीजीसी-11 में पूसू-सोई के गुरजिंदर जीते, लड़कियों ने डाला गिद्दा 
पीजीजीसी-11 में हुए छात्रसंघ चुनाव में पूसू-सोई गठबंधन का दबदबा रहा। पूसू-सोई के संयुक्त उम्मीदवार गुरजिंदर सिंह ने इनसो, एचएसए, जीजीएसयू, एमएसयूआई, हिमसू और एचपीएसयू के संयुक्त उम्मीदवार अरुणदीप ठाकुर को हरा दिया। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट के पद पर दिलबाग सिंह ने अभिषेक गिल को, सेक्रेटरी के पद पर निखिल महाजन ने राहुल को जबकि ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर दिलमोहित सिंह संधू ने गौरव नेगी को मात दी। जीतने के बाद पूसू-सोई समर्थकों ने कालेज के बाहर जमकर जश्न मनाया। छात्राओं ने कॉलेज के बाहर जीत की खुशी में गिद्दा डाला।
विज्ञापन


कनिका राय बनीं जीजीएससीडब्ल्यू-26 की प्रेसिडेंट 
सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन में बीकॉम थर्ड ईयर की छात्रा कनिका राय प्रेसिडेंट चुनी गईं हैं जबकि वाइस प्रेसिडेंट के पद पर बीए थर्ड ईयर की छात्रा हरजाप वड़ैच, सेक्रेटरी के पद पर करुणा और ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर आकृति शर्मा ने जीत दर्ज की। रिजल्ट आने के बाद कॉलेज परिसर में छात्राओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जतिंदर कौर ने भी विजेता छात्राओं को बधाई दी और कॉलेज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडी कॉलेज में सभी चारों सीटों पर एसडीसीयू का कब्जा
सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में सनातन धर्म कॉलेज यूनियन (एसडीसीयू) का दबदबा रहा है। छात्रसंघ चुनाव में प्रेसिडेंट समेत सभी चारों पदों पर एसडीसीयू ने जीत दर्ज की। प्रेसिडेंट पद पर साहिल हरतला ने 1423 वोट पाकर जीत हासिल की जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सोई की उम्मीदवार जाह्नवी सैनी को 728 वोट मिले। वहीं वाइस प्रेसीडेंट पद पर यतिन मेहता, सेक्रेटरी पद पर हरप्रीत सिंह और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर हरलीन कौर ने कब्जा जमाया। एसडी कालेज में 6998 विद्यार्थियों में से 3400 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जीत के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों ने ढोल-नगाड़े के साथ रैली निकाली और जीत का जश्न मनाया। 

इन कॉलेजों में होंगे चुनाव

एसजीजीएस-26 में अनमोल सिंह बने छात्रसंघ प्रेसिडेंट
सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में सीएसएफ-एबीवीपी-इनसो-सोई के साझा उम्मीदवार अनमोल सिंह कॉलेज छात्रसंघ के प्रेसिडेंट चुने गए हैं। अनमोल सिंह ने आईएसओ, सोपू, केसीएसयू, जीजीएसयू, एनएसयूआई, एचपीएसयू और एचएसए के उम्मीदवार विकास को 211 वोटों से हराया। अनमोल सिंह को 1550 वोट मिले, जबकि विकास ने कुल 1339 वोट हासिल किए। वाइस प्रेसिडेंट के पद पर मनप्रीत सिंह ने सुमित कुमार को 273 वोटों से, सेक्रेटरी के पद पर साहिल ने जयंत यादव को 175 वोटों से जबकि ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर नवदीप सिंह ने निकेश को 319 वोटों से हराया। नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट अनमोल सिंह ने कहा कि यह जीत कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स की जीत है। 

डीएवी-10 में कड़ा मुकाबला, लक्षित ने उदेश राणा को 243 वोटों से हराया 
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में प्रेसिडेंट पद पर एचएसए के लक्षित ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने उदेश राणा को 243 वोटों से हराया। लक्षित को 1558 वोट मिले जबकि उदेश राणा को 1315 और अभिजीत सिंह को 568 वोट मिले। डीएवी में इस बार शुरू से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा था। कांटे की टक्कर में एचएसए ने बाजी मार ली है, जिसके बाद लक्षित के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। वाइस प्रेजिडेंट के पद पर रजत पुरी ने 1440 वोटों के साथ जीत दर्ज की। सेक्रेटरी के पद पर साहिल ठाकुर ने 1675 वोट हासिल किए, जबकि ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर अपूर्व शौर्य को 1453 वोट मिले। इस बार वोट प्रतिशत बढ़ा है। पिछल से साल 40.66 फीसदी वोटिंग हुई थी इस बार 48 फीसदी रही। 

सेक्टर-42 जीसीजी कॉलेज की प्रेसिडेंट बनीं मुस्कान
सेक्टर-42 स्थित जीसीजी में प्रेसिडेंट पद के लिए बीए तीसरे वर्ष की छात्रा मुस्कान ने अंजली वर्मा को 679 वोट से हराकर जीत का परचम लहराया है। उन्होंने कुल 1145 वोट प्राप्त किए हैं। कॉलेज में वोटिंग शांतिप्रिय ढंग से हुई। वाइस प्रेसिडेंट पद पर बीएससी तीसरे वर्ष की आयूषी ने 1193, सेक्रटरी पद के लिए बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा सिमरनजीत ने 1159 और ज्वाइंट पद के लिए बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष की छात्रा दीक्षा सूद ने भी 1149 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की।

 

कॉलेजों में 2018 में मतदान प्रतिशत

सेक्टर-50 के जीसीसीबीए में सुनील कुमार यादव बने प्रेजिडेंट
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (जीसीसीबीए) में बीसीए तृतीय वर्ष के सुनील कुमार यादव ने कुल 418 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की है। वहीं बीकॉम तृतीय के छात्र गुरप्रीत सिंह ने वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए 377, सेक्रेटरी पद के लिए बीकॉम सेकेंड की दिव्या ने 415 और ज्वाइंट सक्रेटरी पद के लिए रेशिका दत्ता ने 404 वोट लेकर जीत हासिल की।

एमसीएम डीएवी कॉलेज- 36 की प्रधान बनीं छवि 
मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर- 36 में शुक्रवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में प्रधान पद के लिए छवि ने बाजी मार ली है। इस कॉलेज में प्रधान पद के लिए आठ उम्मीदवार खड़े थे। छवि ने सबको पछाड़ते हुए कुल 321 वोट लेकर प्रधान पद का चुनाव जीता। उप प्रधान पद के लिए सारिका सेतिया चुनी गई हैं। इन्हें कुल 499 वोट पड़े। सेक्रेटरी पद के लिए महक महाजन चुनी गई, इन्हें कुल 511 वोट पड़े। ज्वॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए टी एच मालामनगांबी कुल 309 वोट लेकर जीतीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed