फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student Commits Suicide in Punjab's Ludhiana

छोटी पैंट पहनकर स्कूल आने पर हाथ-पैर बांधकर अध्यापकों ने पीटा, 11वीं के छात्र ने की खुदकुशी

Sat, 30 Nov 2019 01:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Nov 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Student Commits Suicide in Punjab's Ludhiana
सुसाइड करने वाला युवक - फोटो : अमर उजाला

11वीं का छात्र छोटी पैंट पहनकर स्कूल आया तो टीचर और प्रिंसिपल ने उसकी पिटाई कर दी। आहत होकर छात्र ने आत्महत्या कर ली। मामला पंजाब के लुधियाना का है। शुक्रवार अल सुबह करीब तीन बजे अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की।

विज्ञापन


छात्र के पिता के बयान पर पुलिस ने निजी स्कूल की प्रिंसिपल, डायरेक्टर और टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं। छात्र धनंजय (18) के पिता बृज राज तिवारी एक फैक्टरी में काम करते हैं जबकि मां कमलेश तिवारी घर पर ही रहती हैं। 
विज्ञापन


धनंजय का एक छोटा भाई और बहन है। वे मूलरूप से उत्तरप्रदेश के गोंडा जिला के रहने वाले हैं। डाबा के गुरमेल नगर में रहने वाले बृज राज तिवारी का आरोप है कि धनंजय ने कुछ दिन पहले नई पैंट ली थी। उसने यह फैशन के हिसाब से ऊंची ले ली। मगर स्कूल वालों को यह पसंद नहीं था। धनंजय ने टीचरों से कहा था कि पिता को तनख्वाह मिलेगी तो कुछ दिन बाद बदल देगा, लेकिन वे नहीं माने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कुछ दिन पहले उसे पीटा और बेइज्जत किया। दो दिन पहले उसे टीचर पूनम दोबारा स्कूल प्रिंसिपल सरोज शर्मा के दफ्तर में ले गई। वहां स्कूल के मालिक और डायरेक्टर प्रभु दत्त भी मौजूद थे। तीनों ने धनंजय की टाई से ही उसके हाथ बांधे और पीटा। परिजनों ने उसके कपड़े भी उतारने के आरोप लगाए। 

बृज राज तिवारी के मुताबिक पिटाई से आहत होकर धनंजय ने दो दिन पहले ही बोला था कि वह स्कूल नहीं जाएगा। इसका कारण पूछने पर उसने सारी बात बताई। उसने दो दिन तक खाना भी नहीं खाया। गुरुवार रात को उसके पास उसकी मां कमलेश बैठी रही ताकि वह कुछ खा ले। देर रात तक धनंजय सोया नहीं जिस कारण मां भी उसके पास कमरे में ही बैठी रही। 

ढाई बजे के करीब काफी मिन्नत करने पर धनंजय को खाना खिलाकर उसकी मां अपने कमरे में नीचे चली गई। लेकिन मां के मन में कुछ खटका। कुछ देर बाद वह बेटे को देखने के लिए दोबारा ऊपर गई, पर कमरा अंदर से बंद था। उसने जोर से दरवाजे को धक्का दिया तो दरवाजा हल्का सा खुला। अंदर धनंजय को फंदे पर लटका देख उसने शोर मचा दिया। इसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया  
एडीसीपी-2 जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि स्कूल की प्रिंसिपल सरोज शर्मा, टीचर पूनम और प्रभु दत्त पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रभु दत्त और सरोज शर्मा पति-पत्नी हैं। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed