फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student badly beaten by her class teacher in Indira Colony

पिता भड़का, बोला- टीचर ने तोड़े मेरे बच्चे को दांत और दाड़, 8 साल का है

Fri, 03 Nov 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Nov 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Student badly beaten by her class teacher in Indira Colony
बच्चे के दांत और दाड़ तोड़ने का आरोप
इंदिरा कॉलोनी के गर्वनमेंट हाई स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ने वाले 8 साल के सन्नी को उसके क्लास टीचर द्वारा बुरी तरह पीटने का आरोप उसके पिता ने लगाया है। पिता विनोद का कहना है कि क्लास टीचर पवन ने उसके मुंह पर इतने थप्पड़ और मुक्के मारे कि उसके दांत और दाड़ तक टूट गए।
विज्ञापन


बच्चे की हालात इतनी गंभीर थी कि उसे सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। विनोद ने बताया कि सन्नी की हालात इतनी गंभीर थी कि वह चार दिन तक बोल ही नहीं सका। वीरवार शाम को अस्पताल में सन्नी ने थोड़ा बोलना शुरू किया। 
विज्ञापन


विनोद ने बताया कि घटना शनिवार की है। आरोप लगाया कि स्कूल में क्लास के दौरान टीचर ने उनके बेटे सन्नी को बुरी तरह पीटा। सन्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि टीचर के पढ़ाने के दौरान बाहर जाते ही वह पीछे बैठे छात्र करण से अपनी पेंसिल लेने गया था। क्याेंकि करण उसकी पेंसिल उठाकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान टीचर पवन ने आकर बच्चे को मारना शुरू कर दिया। पिता का कहना कि उनके बच्चे को इतनी बेरहमी से मारा गया कि उसके दांत और दाड़ तक तोड़ दी। पिता का कहना है कि इसकी शिकायत वो पुलिस को शुक्रवार को देंगे। क्याेंकि पिछले पांच दिन से वह सेक्टर-16 के अस्पताल में इलाज करवाने में जुटे हुए थे।

लेकिन अब सन्नी थोड़ा बोलने लगा है तो वह अब इसकी शिकायत पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को देंगे। वहीं स्कूल के हेड टीचर शशि कुमार का कहना है कि टीचर ने बच्चे को नहीं मारा, बच्चे की दाड़ में पहले से ही दर्द था।


क्लास के दौरान सन्नी के उठकर पीछे जाने पर उसका दूसरे बच्चे से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसके दाड़ में समस्या आ गई। सन्नी को जाड़ में दर्द होने पर टीचर पवन ही जख्मी बच्चे को उठाकर ही अस्पताल में ले गया। उसके बाद वह खुद और अन्य टीचर वीरवार तक अस्पताल में जाकर बच्चे का हालचाल लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed