फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student accused of attacking headmaster arrested, case registered

Chandigarh News: हेडमास्टर पर हमले का आरोपी छात्र गिरफ्तार, केस दर्ज

Fri, 01 Dec 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Student accused of attacking headmaster arrested, case registered
चंडीगढ़। पुलिस ने सेक्टर-19डी के सरकारी हाईस्कूल परिसर में हेडमास्टर केसर सिंह के सिर पर रॉड से हमला करने के आरोपी 14 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 332, 353 और 341 के तहत मामला दर्ज कर किशनगढ़ के रहने वाले किशोर छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया। वीरवार को थाना पुलिस ने सेक्टर-22 में रहने वाले घायल हेडमास्टर के घर पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। बता दें कि बीते बुधवार को सरकारी हाईस्कूल के मैदान में चल रहे लड़कियों के क्रिकेट ट्रायल में जाने से रोकने पर एक छात्र ने दोपहर 12.45 बजे हेडमास्टर पर स्कूल के बेंच में लगी रॉड से हमला कर दिया था। आरोपी छात्र स्कूल के साथ लगते सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं में पढ़ता है। हेड मास्टर को लहूलुहान हालत में सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनके सिर पर छह टांके लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed