फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stubble burnt at 30 places in Punjab

Stubble Burning: पंजाब में 30 जगह जली पराली, अब तक 1794 मामले, दो वर्षों में सबसे कम आंकड़ा

Mon, 23 Oct 2023 09:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Oct 2023 09:26 AM IST
सार

पंजाब प्रादूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के चेयरमैन डॉ. आदर्श पाल विग का कहना है कि काफी हद तक धान की कटाई हो चुकी है तो ऐसे में आने वाले दिनों में पराली जलने के मामलों में अधिक वृद्धि होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Stubble burnt at 30 places in Punjab
पराली। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में रविवार को 30 जगह पराली जली। सबसे ज्यादा नौ केस सीएम भगवंत मान के हलके संगरूर से रिपोर्ट हुए हैं। लुधियाना से पांच, मानसा से चार, फिरोजपुर से तीन, दो-दो तरनतारन व बरनाला, अमृतसर से एक व अन्य जगह से बाकी मामले सामने आए हैं। रविवार को भी कई शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अधिक रहा। इनमें जालंधर का 124, खन्ना का 100, मंडी गोबिंदगढ़ का 167, पटियाला का 136, लुधियाना का 107 और अमृतसर का 88 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि पंजाब में इस बार पराली जलाने के मामलों में बीते दो वर्षों की अपेक्षा रिकॉर्ड कमी दर्ज की जा रही है। आंकडों के मुताबिक 15 सितंबर से लेकर अब तक पंजाब में पराली जलाने के 1794 मामले सामने आए हैं। साल 2022 में इससे दो गुना ज्यादा 3696 मामले रिकॉर्ड हुए थे। साल 2021 में इससे भी ज्यादा 5438 केस आए थे।

विज्ञापन

रविवार को भी पंजाब में पराली जलाने के मामलों में कमी रही। साल 2021 में इसी दिन 1111 और 2022 में 582 मामले सामने आए थे। पंजाब प्रादूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के चेयरमैन डॉ. आदर्श पाल विग का कहना है कि काफी हद तक धान की कटाई हो चुकी है तो ऐसे में आने वाले दिनों में पराली जलने के मामलों में अधिक वृद्धि होने की संभावना नहीं है।

         अब तक कहां-कितने मामले

अमृतसर 700
तरनतारन 234
पटियाला 201
संगरूर 112
फिरोजपुर 104
कपूरथला 95
मानसा 61
लुधियाना 42
जालंधर 29

पीपीसीबी ने 468 किसानों पर लगाया 11.40 लाख का जुर्माना

पीपीसीबी इस बार पराली जलाने वाले किसानों पर सख्त रहा है। चेयरमैन के मुताबिक बोर्ड ने 468 किसानों पर 11 लाख 40 हजार का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर मनाही है, इसलिए ऐसा करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed