{"_id":"652bb34656b44467b900b333","slug":"stubble-burning-continues-in-punjab-89-fresh-cases-reported-in-state-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stubble Burning: पंजाब में अब तक पराली जलाने के 1319 मामले, एक दिन में 89 स्थानों पर किसानों ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Stubble Burning: पंजाब में अब तक पराली जलाने के 1319 मामले, एक दिन में 89 स्थानों पर किसानों ने लगाई आग
Sun, 15 Oct 2023 03:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 15 Oct 2023 03:13 PM IST
सार
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन आदर्श पाल विग के मुताबिक बोर्ड ने लगातार किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ मॉनिटरिंग भी कर रहा है। पराली जलाने वाले किसानों के चालान काटकर जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विस्तार
पंजाब में पराली जलाने के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को 89 नए मामलों के साथ इस सीजन में अब तक की कुल संख्या 1319 पहुंच गई। इनमें शनिवार को सबसे अधिक 15 मामले अमृतसर से सामने आए जबकि 12 पटियाला से, 11 संगरूर से, आठ फिरोजपुर से, सात फतेहगढ़ साहिब से, तीन तरनतारन व सबसे कम एक मामला बरनाला में सामने आया है।
विज्ञापन
वहीं, अगर बीते दो सालों में शनिवार के ही दिन पराली जलाने के मामलों को देखा जाए तो 2022 में इस बार के मुकाबले 82 मामले और साल 2021 में 229 मामले रिपोर्ट हुए थे। जबकि साल 2021 में 14 अक्तूबर तक पराली जलाने के कुल मामले 1286 और साल 2022 में 1057 सामने आए थे।
विज्ञापन
पराली जलाने के बीच प्रदेश के शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर भी बढ़ रहा है। बठिंडा में शनिवार को 182, लुधियाना में 151, पटियाला में 119, मंडी गोबिंदगढ़ में 115, जालंधर में 86 व खन्ना में 104 एक्यूआई दर्ज किया गया। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन आदर्श पाल विग के मुताबिक बोर्ड ने लगातार किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ मॉनिटरिंग भी कर रहा है। पराली जलाने वाले किसानों के चालान काटकर जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन