फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strong sunlight made feeling of scorching heat, mercury reached 37.8 degrees

तेज धूप ने कराया भीषण गर्मी का एहसास, 37.8 डिग्री पहुंचा पारा

Mon, 27 Jun 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Strong sunlight made feeling of scorching heat, mercury reached 37.8 degrees
चंडीगढ़। शहर के लोगों ने रविवार को भीषण गर्मी का सामना किया। पूरे दिन तेज धूप रही जिसकी वजह से शहर के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। गर्मी का यह दौर 28 जून तक जारी रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून 30 जून से 2 जुलाई के बीच ट्राइसिटी में दस्तक देगा। इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार सोमवार को चंडीगढ़ में तेज धूप रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। 29 जून को शहर में प्री मानसून की वजह से बादल छा सकते हैं और बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed