फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   strong arrangement has been made for the presidential election

राष्ट्रपति चुनाव: सभी तैयारियां पूरी, मतदान के लिए व्यवस्था चाक-चौबंद

Mon, 17 Jul 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Jul 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
strong arrangement has been made for the presidential election
kovind and meira
हरियाणा व पंजाब विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। दोनों विधानसभा में विधायकों के मतदान के लिए पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। वोट डालने के लिए विशेष पैन विधायकों को विधानसभा में निर्वाचन आयोग की ओर से ही मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


कोई भी विधायक अपने पैन से मतदान नहीं कर सकेगा। ऐसा करने पर वोट अवैध माना जाएगा, चूंकि हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में स्याही विवाद के बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार विशेष पैन से मतदान की व्यवस्था की है। पंजाब के 117 विधायक व हरियाणा के 90 विधायक मतदान करेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा में ओल्ड कमेटी रूम में मतदान केंद्र बनाया गया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहायक चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी अनिल संत ने मतदान प्रक्रिया की तैयारियां का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव आयोग के प्रधान सचिव अनुज जयपुरियार को भी मतदान की देखरेख के लिए विशेष तौर पर नियुक्त किया गया है। वे सोमवार को मौजूद रहेंगे। मतदान केंद्र पर विधायक, अधिकारी और मीडिया के लोग मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। मीडिया को मतदान की वीडियोग्राफी की इजाजत नहीं होगी। फोटोग्राफर के लिए फोटो खींचने को स्थान चिन्हित किया गया है, उससे आगे वे नहीं जा सकेंगे।


विधायकों का गणित
हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 47, इनेलो 19, कांग्रेस 17, आजाद 5, अकाली दल एक और बसपा के एक विधायक शामिल हैं। पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के 77, शिअद के 15, आप 20, भाजपा 3 और लोक इंसाफ पार्टी के 2 विधायक शामिल हैं। हरियाणा के विधायकों की वोट की वैल्यू 112 और पंजाब के विधायकों की वोट वैल्यू 116 है। 1971 की आबादी के तहत इसे निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed