{"_id":"6580309976c4cedd8806efb0","slug":"strike-ends-in-jalandhar-dc-office-after-40-days-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: डीसी ऑफिस में 40 दिन बाद हड़ताल खत्म, लोगों ने ली राहत की सांस, कामकाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: डीसी ऑफिस में 40 दिन बाद हड़ताल खत्म, लोगों ने ली राहत की सांस, कामकाज शुरू
Mon, 18 Dec 2023 05:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 18 Dec 2023 05:17 PM IST
सार
कर्मचारी यूनियन की हड़ताल पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर चल रही थी। हड़ताल करने वाले कर्मचारियों में 42 विभागों के कर्मचारी शामिल थे। हड़ताल के दौरान कर्मचारी यूनियन ने शहर के कई प्रमुख चौक पर जाम भी लगाया और पुतले भी फूंके।
विज्ञापन
जालंधर में खत्म हुई डीसी ऑफिस कर्मचारियों की हड़ताल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जालंधर में डीसी ऑफिस के 42 विभागों के कर्मचारियों ने सोमवार से अपना काम सुचारू रूप से शुरू कर दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। कर्मचारी पिछले 40 दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। इस वजह से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रजिस्ट्री से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक का कामकाज ठप हो गया था।
विज्ञापन
सरकार और डीसी ऑफिस कर्मचारियों के बीच चल रही तनातनी में आम लोगों को पिछले 40 दिनों से दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। सोमवार को प्रशासनिक कार्यालयों में खासी भीड़ रही। लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
कर्मचारी यूनियन की हड़ताल पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर चल रही थी। हड़ताल करने वाले कर्मचारियों में 42 विभागों के कर्मचारी शामिल थे। हड़ताल के दौरान कर्मचारी यूनियन ने शहर के कई प्रमुख चौक पर जाम भी लगाया और पुतले भी फूंके।
विज्ञापन
इस हड़ताल का असर अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) पर भी पड़ा। हड़ताल की वजह से कई रजिस्ट्रियों का काम रुक गया और एनआरआई न विदेश जा पा रहे थे और न ही अपना कामकाज निपटा पा रहे थे। यूनाइटेड किंगडम से आए किरपाल सिंह ने हड़ताल खत्म होने से राहत की सांस ली है।