फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strictly of PU .. Teachers will have to deposit the goods taken under the research project

पीयू की सख्ती.. रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत लिया सामान शिक्षकों को कराना होगा जमा

Tue, 31 Dec 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Strictly of PU .. Teachers will have to deposit the goods taken under the research project
चंडीगढ़। पीयू ने साफ कर दिया है कि रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत खरीदा गया सामान रिसर्च से जुड़े शिक्षक अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। उस सामान को संबंधित विभाग में जमा कराना होगा और जमा करवाए हुए सामान की एनओसी लेनी होगी।
विज्ञापन

पीयू में पिछले दस साल में 300 से अधिक रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू हुए। इन प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपये मिले। इस रकम से रिसर्च के लिए जरूरी सामान खरीदा गया। इसमें कंप्यूटर, लैपटॉप, कुर्सी, मेज, एसी, मशीनें व उपकरण आदि शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ रिसर्च प्रोजेक्ट पूरे हुए तो खरीदा गया सामान भी संबंधित शिक्षक साथ ले गए या फिर विभागों में खोजबीन के दौरान भी वह सामान नहीं मिला। इसी को ध्यान में रखते हुए पीयू प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी रकम से खरीदे गए सामान पर संबंधित विभाग का हक है। वह कोई भी शिक्षक बाहर नहीं ले जा सकेंगे। वर्तमान में पीयू में 150 रिसर्च प्रोजेक्ट चल रहे हैं। लगभग 20 करोड़ रुपये कई शिक्षकों को रिसर्च के लिए मिले हैं। इस रकम से भी कंप्यूटर आदि खरीदे गए हैं। इस सामान को सुरक्षित रखने के लिए पीयू प्रशासन सभी विभागों को आदेश जारी कर रहा है। सर्वाधिक रिसर्च प्रोजेक्ट विज्ञान संकाय के हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग क्षेत्र में भी कई रिसर्च प्रोजेक्ट चल रहे हैं। डेंटल व यूआईपीएस विभाग में भी रिसर्च पर तेजी से कार्य चल रहा है। कुछ प्रोजेक्ट इसी साल के आखिरी तक पूरे हो जाएंगे तो संबंधित शिक्षकों को सामान जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed