फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   strict statement of CM khattar on violence during jat reservation protest

जाट आंदोलन: हिंसा करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सरकार सख्त

Wed, 20 Apr 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 20 Apr 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
strict statement of CM khattar on violence during jat reservation protest
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमों और बाद में हो रही गिरफ्तारियों के विरोध के बीच सीएम ने स्पष्ट किया है कि उपद्रवियों के न तो मुकदमे खत्म किये जाएंगे, न ही उन्हें जेल से छोड़ा जाएगा। सीएम ने जोर देकर कहा कि उन्होंने कभी किसी को सभी मुकदमे खत्म करने का वादा नहीं किया है।

विज्ञापन


सोमवार को रोहतक दौरे के दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर से जब पत्रकारों ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मुकदमों को खत्म करने और कथित आरोपियों के जेल से छोड़ने के सीएम के वादे के बारे में पूछा तो खट्टर ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से सभी मुकदमे खत्म करने का वादा नहीं किया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उन्होंने जाट नेताओं से केवल यह कहा था कि कोई निर्दोष जेल नहीं जाएगा और किसी भी निर्दोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया होगा तो उसे खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन जिस किसी ने आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा को भड़काकर आग लगाई होगी, उनको किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस किसी के खिलाफ पुलिस के पास साक्ष्य होंगे, उसे ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी को उसके पकड़े जाने से कोई परेशानी है तो वह अधिकारियों के पास जाकर सबूत देख सकता है। सीएम ने कहा कि किसी निर्दोष को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जब उपद्रव में उसका हाथ नहीं है तो उसको किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा। लेकिन जिसके खिलाफ साक्ष्य मिलेंगे उसे छोड़ा नहीं जाएगा। 

मंडियों में गेहूं की बेकद्री पर नपेंगे अधिकारी

strict statement of CM khattar on violence during jat reservation protest
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala

 उधर रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यदि किसी जिले की अनाज मंडी में गेहूं की बेकद्री होती है तो उसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। ऐेसे अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि किसानों को मंडी में गेहूं बेचने के बाद रुपये के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। गेहूं बेचने के बाद दो दिन के अंदर किसानों को पैसा मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार को रोहतक दौरे के दौरान अचानक नई अनाज मंडी पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों और गेहूं बेचने आये किसानों से बातचीत करके समस्याएं जानी। आढ़तियों ने तो सीएम से समस्या की शिकायत नहीं की, लेकिन किसानों ने कहा कि मंडी से गेहूं का उठान नहीं हो रहा है, न ही उन्हें पेमेंट मिल रहा है।

इस पर सीएम ने कहा कि अधिकतर गेहूं एक साथ मंडी में आने से कुछ परेशानी हो रही है, लेकिन अब गेहूं का उठान शुरू हो गया है। जल्द ही गेहूं पूरी तरह से उठ जाएगा। सीएम ने गेहूं का पेमेंट दो दिन के अंदर करने के आदेश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पेमेंट के लिए दोबारा कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed