फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strict action seeking money for the job Ashwani Kumar

नौकरी के लिए पैसे मांगने वालों पर हो कड़ी कार्रवाईः अश्वनी कुमार

Tue, 15 Sep 2020 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Strict action seeking money for the job Ashwani Kumar
चंडीगढ़। जेम प्रणाली से आए ठेकेदारों की ओर से आउटसोर्स वर्करों से ठेका बदलने पर दोबारा नौकरी पर रख जाने के लिए पैसा मांगना जारी है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूनियन के संयोजक अश्वनी कुमार ने कहा कि यह दुख की बात है। पैसे मांगने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांट्रैक्ट और आउटसोर्स पर काम कर रहे वर्करों के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है, लेकिन जेम प्रणाली से आए ठेकेदार आउटसोर्स पर लगे वर्करों को दोबारा नौकरी पर रखने के लिए पैसे मांग रहे हैं। वहीं, प्रशासन के अधिकारी चुप हैं।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार ने आरोप लगाया कि ठेकेदार पंद्रह हजार रुपये एक वर्कर्स से ले रहा है। इससे बड़ा शोषण क्या हो सकता है, इसलिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी प्रशासन और ठेकेदारों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन सुरमुख सिंह, राजा राम, नरिंदर कुमार, सरवन कुमार और राजिंदर कुमार ने कहा कि आउटसोर्सिंग वर्कर्स का शोषण करना बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed