फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strict action against hoodlums in Chandigarh ... Police tightened the screws on breaking the rules

चंडीगढ़ में हुड़दंगबाजों पर सख्ती ...नियम तोड़ने पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Wed, 31 Mar 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Strict action against hoodlums in Chandigarh ... Police tightened the screws on breaking the rules
चंडीगढ़। शहर में होली पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने और हुडदंगबाजी करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आई। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 582 वाहन चालकों का चालान किया। वहीं, 421 लोगों का बिना मास्क घूमते चालान काटा। इसके अलावा लड़ाई-झगड़े के 17 केसों में 39 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

होली के दिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में यातायात पुलिस के 459 जवानों समेत 900 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसमें डीएसपी समेत कई इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी भी शामिल रहे। सोमवार को यातायात पुलिस ने 452 वाहनों का चालान काटा। इनमें 234 दोपहिया, 7 तीन पहिया और 211 चारपहिया वाहन शामिल रहे। वहीं, 41 वाहन जब्त किए गए। दूसरी ओर, 421 लोगों को कोविड-19 के नियमों की अवहेलना करने पर पकड़ा गया। ट्रैफिक पुलिस के अलावा थाना पुलिस ने 130 वाहनों का चालान किया। इनमें ट्रिपलिंग, बिना हेलमेट ड्राइविंग, तेज रफ्तार, रेड लाइट जंप के मामले शामिल हैं। हालांकि, बीते साल होली के दिन 788 चालान काटे गए थे।
विज्ञापन

खुले में शराब पीते सात गिरफ्तार
थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों पर नजर रखी। कई जगहों पर पुलिस को देख शराबियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने अलग-अलग सेक्टरों से 7 शराबियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों का पुलिस ने मेडिकल करवाया। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र के कॉलोनी नंबर 4 के रहने वाले टिप्पू को होली के दिन अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 बोतल शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी क्षेत्र में सबसे ज्यादा मचा हुड़दंग
कंट्रोल रूम पर सबसे ज्यादा 39 कॉल लड़ाई-झगड़े की आई। इनमें बापूधाम और मौलीजागरां में हंगामा हुआ। यातायात पुलिस ने सबसे ज्यादा साउथ ईस्ट जोन में 174, सेंट्रल में 94, साउथ वेस्ट जोन 78 और ईस्ट जोन में 75 चालान काटा। पुलिस के मुताबिक, सबसे ज्यादा हुड़दंगबाजी के मामले कॉलोनी के क्षेत्रों में सामने आए हैं।
यातायात पुलिस चालान
बिना हेलमेट 108
जेबरा क्रॉसिंग 85
खतरनाक ड्राइव 77
सीट बेल्ट 49
ब्लैक फिल्म 25
ट्रिपलिंग 24
रेड लाइट 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed