फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stress in beneficial as well as harmness

क्या आप जानते हैं, स्ट्रेस फायदेमंद भी होता है

Mon, 21 Sep 2015 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Sep 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
stress in beneficial as well as harmness

स्ट्रेस एक ऐसी अवस्था है, जिससे बचा नहीं जा सकता और यही कारण है कि तनाव किसी हद तक लाभकारी भी साबित होता है। स्ट्रेस परफारमेंस लेवल को ऊंचा उठाने के लिए प्रेरित करता है तथा प्रतिस्पर्धा में बनाए रखता है।

विज्ञापन


यह मानना है जाने माने इपलोयबिलिटी ट्रेनर मनिंदर सिंह मान का। ये बातें उन्होंने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से सीए  स्टूडेंट्स के लिए आयोजित ‘स्टूडेंट्स एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट’ सत्र में कही। 
विज्ञापन


सेक्टर-35 स्थित सीए भवन में आयोजित सेमिनार में करीब 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आईसीएआई चंडीगढ़ शाखा के चेयरमैन सीए जसवंत धवन ने बताया कि इस सत्र को आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व एक ऐसा लेवल प्रदान करवाना था, जहां विशेषज्ञों के समक्ष अपनी चुनौतियों को रखें और उनसे उनके निदान पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मान ने स्ट्रेस से निपटने के लिए कई सुझाव भी दिए। जैसे रोज सुबह वर्क आउट, हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर जोर, पर्याप्त मात्रा में नींद लेना, सामाजिक रूप से जुड़े रहना, अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के निदान के लिए अपने परिजन और मित्रों से परामर्श और खुश और व्यस्त रहने के नित नए विकल्पों की तलाश करना आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed