फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stre Dogs walking in Mansa Devi Temple

आस्था के मंदिर में बेरोकटोक घूमते स्ट्रे डॉग्स, श्रद्धालुओं पर मंडरा रहा डॉग बाइट का खतरा

Thu, 28 Jun 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Updated Thu, 28 Jun 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Stre Dogs walking in Mansa Devi Temple
स्ट्रे डॉग्स
आस्था के मंदिर में भी स्ट्रे डॉग्स का आतंक है। माता मनसा देवी मंदिर के अंदर भी बेखौफ घूमते हुए श्रद्धालुओं को खौफजदा कर रहे हैं। पूजा अर्चना के बाद लौटते हुए श्रद्धालु या बच्चों के इर्द-गिर्द घूमने वाले स्ट्रे डॉग्स को रोकने के लिहाज से मंदिर प्रबंधन भी अधिक फिक्रमंद नहीं है। मंदिर के मुख्य द्वार पर जहां वीआईपी को पूजा अर्चना का मौका मिलता है, वहां भी बेरोकटोक इन स्ट्रे डॉग्स की आसान पहुंच है।
विज्ञापन


मंदिर के पार्क, कॉरिडोर और मुख्य मंदिर के अलावा पूरे परिसर में करीब एक दर्जन स्ट्रे डॉग्स हैं, जो शीश नवाने वालों के लिए भी परेशानी का सबब बन चुके हैं। आलम यह है कि भगवान को शीश नवाने पहुंचने वाले भी खौफजदा होकर मंदिर में आ-जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि इन्हें मंदिर के पास नीचे ही कहीं एक नियत जगह पर रखने का इंतजाम किया जाना चाहिए। माता मनसा देवी मंदिर में साल में होने वाले दोनों नवरात्र के मौके पर लाखों की संख्या में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के भी लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन


मंदिर की सीढ़ियों के अलावा कॉरिडोर और माता के दर्शन के लिए मुख्य द्वार पर भी स्ट्रे डॉग्स कभी भी पहुंच जाते हैं। अगर, बिदक जाएं तो भीड़ के बीच कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। हाल ही में चंडीगढ़ में स्ट्रे डॉग्स ने एक बच्चे को अपना शिकार बना लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पंचकूला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से शायद नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग बाइट का भी खतरा, श्रद्धालु भी नहीं मानते ठीक 

Stre Dogs walking in Mansa Devi Temple
मंदिर में घूमते स्ट्रे डॉग्स
मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु भी परिसर में स्ट्रे डॉग्स की मौजूदगी को ठीक नहीं मानते हैं। अगर, कहीं भी प्रसाद खाते हुए स्ट्रे डॉग के आसपास से गुजरते हुए उनसे छू जाए तो डॉग बाइट का भी खतरा बना रहता है। 

रोकने के लिए है होमगार्ड, फिर भी हर तरफ है स्ट्रे डॉग 
बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल भी मानते हैं कि स्ट्रे डॉग मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन मुख्य मंदिर तक जाने से इन्हें रोका जाता है। इसके लिए होमगार्ड के एक जवान को तैनात किया गया है ताकि किसी भी स्थान पर अगर स्ट्रे डॉग दिखे तो उसे भगाया जा सके। संवाददाता और फोटोग्राफर ने बुधवार सुबह करीब 11.30 से 12.30 तक का मंदिर का दौरा किया, लेकिन उस दौरान स्ट्रे डॉग्स मंदिर के हर कोने में मौजूद थे, जैसे उनके रहने के लिए इससे मुफीद कोई और जगह ही नहीं है।

मंदिर से दूर होने चाहिए स्ट्रे डॉग्स 

Stre Dogs walking in Mansa Devi Temple
मंदिर में घूमते स्ट्रे डॉग्स
श्रद्धालुओं से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के अंदर कुत्तों का प्रवेश नहीं होना चाहिए। अगर, उन्हें भगा नहीं सकते हैं तो उन्हें मंदिर के पास ही रखने का कोई इंतजाम हो। लोग दूरदराज से श्रद्धा भाव से पहुंचते हैं, लेकिन इनकी मौजूदगी से कई तरह के सवाल उठने लगते हैं।

पटियाला से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि उनके साथ बच्चे भी हैं, लेकिन स्ट्रे डॉग्स की मौजूदगी से काफी डर गए। अन्य श्रद्धालुओं ने भी बताया कि पार्क में भी वहां अगर श्रद्धालु कुछ देर के लिए बैठना चाहे तो संभव नहीं है। हर वक्त चार-पांच स्ट्रे डॉग्स वहां घूमते रहते हैं। अगर, हाथ में कुछ खाने-पीने की चीज है तो भी काटने का खतरा बना रहता है। 

हो चुका है वैक्सीनेशन और स्टरलाइजेशन 

Stre Dogs walking in Mansa Devi Temple
मंदिर में घूमते स्ट्रे डॉग्स
माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने कहा कि इन स्ट्रे डॉग्स को मुख्य मंदिर में प्रवेश करने से रोका जाता है। हालांकि उन्होंने बताया कि डॉग बाइट का खतरा नहीं है और ऐसा कोई मामला भी नहीं आया है। सभी स्ट्रे डॉग्स का वैक्सीनेशन और स्टरलाइजेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed